लखीमपुर खेरी

हमसफर ने बीच राह छोड़ा साथ, बदनियतों नें कार में खींचा, फिर जो हुआ वह हैरान करने वाला था

बुरी नीयत से ले जाने का किया प्रयास, डायल 100 ने पहुंचकर बचाई आबरू, मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय में भेजा.
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 10:56 PM IST
Kidnap
Kidnap

लखीमपुर-खीरी. जिस प्रेमी के साथ अलग दुनिया बसाने के लिए निकली थी उसने तो रास्ते में ही उसे छोड़ दिया। बेसहारा लड़की को अब अपने परिवार की याद आने लगे। आखिरकार उसने वापस लौटने का मन बनाया, लेकिन उसे नहीं पता था कि रास्ते में खड़ी उस लड़की पर कई और भी नजरें बदनियती के इरादे से लगी हुई हैं। टैक्सी का इंतजार कर रही लड़की के सामने अचानक एक कार रुकी। तीन-चार लोग तेजी से उसमें से निकले। इससे पहले कि बेसहारा हुई लड़की कुछ सोच पाती सभी ने उसे कार में खींच लिया और कहीं ले जाने की कोशिश करने लगे।

मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह की पुत्री कोमल सिंह (16) 11 दिसम्बर की शाम को घर से कही चली गयी थी। जिसका मुकदमा सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा थाने में राज वर्मा निवासी कांट शाहजहांपुर के खिलाफ नामजद दर्ज कराया था। पता चलने पर घरवालों द्वारा लड़के से सम्पर्क कर समझाया गया तो राज वर्मा द्वारा लड़की को उसके गांव चौगानपुर के समीप ही छोड़ दिया गया। पर लड़की किसी भी कीमत पर जाने को तैयार नहीं थी। लड़की पुन: बाईपास हाइवे पर आकर टैक्सी का इंतजार करने लगी। इसी बीच कार सवार तीन-चार लोग रुके और लड़की को जबरन खींच कर गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। लेकिन लड़की की किस्मत अच्छी थी कि तब तक यूपी डायल 100 अचानक वहां पहुंच गयी जिसे देख कार सवार भाग निकले।

पुलिस के पहुंचने के चलते लड़की की इज्जत लुटने से बच गई, नहीं तो एक गंभीर घटना घट सकती थी। डायल 100 फिर उसे थाने लेकर गयी और मैगलगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि इस लड़की के पिता द्वारा कल ही लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जबकि जानकारी मिली है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल लड़की को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

पुलिस को कुछ और इंतजाम करने की जरूरत-

सुरक्षा सप्ताह में पुलिस व प्रशासन लड़कियों को निर्भीकता के साथ परिस्थिति का सामना करना सिखा रही हैं व हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के साथ महिला विरोधी अपराध करने वालों को चेतावनी दे रही है, लेकिन इन जागरुकता अभियान के बावजूद महिला अपराधों को अंजाम देने वाले बाज नहीं आ रहे। ऐसे में जागरुकता के साथ-साथ प्रशासन को और भी इंतजाम करने की जरूरत है।

Published on:
Also Read
View All
लखीमपुर में बेकाबू डंपर ने एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 साल के मासूम समेत 3 की मौत

सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा