लखीमपुर खेरी

राशन कार्ड पर पोर्टबिलिटी सुविधा लागू करेगी योगी सरकार

सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में राशन कार्ड पर पोर्टेबिलिटी सुविधा लागू करने का फैसला किया है
less than 1 minute read
Feature image

लखीमपुर खीरी. सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में राशन कार्ड पर पोर्टेबिलिटी सुविधा लागू करने का फैसला किया है। इस सुविधा के लागू होने के बाद शहरी इलाकों के उपभोक्ता नगरी क्षेत्र में स्थित किसी भी कोटे की दुकान से अनाज ले सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पहले चरण में यह व्यवस्था लखीमपुर खीरी में पांच अगस्त से लागू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। नई व्यवस्था से कार्डधारक किसी भी दुकान से राशन ले सकेंगे। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को अपने कोटे का अनाज एक ही बार में लेना होगा। हालांकि, मिट्टी के तेल के विवरण में इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। योजना सफल रही तो अक्टूबर माह से इसे देहात क्षेत्र में भी लागू कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी

जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी नगरीय क्षेत्रों के दुकानदारों को इस प्रणाली के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ताकि कार्ड धारकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने वाले परिवारों के राशनकार्ड लाभार्थी परिवार के किसी न किसी एक सदस्य का आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। जिन परिवारों के किसी भी सदस्य का आधार कार्ड लिंक नहीं होगा उसे इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में उपभोगता को अपने संबंधित कोटेदारों से उसी दुकान से ही राशन लेने पड़ेगा।

Published on:
02 Aug 2019 02:58 pm
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान