लखीमपुर खेरी

जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, पति घायल

जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, पति घायल
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 9:11 AM IST
murder

लखीमपुर खीरी. खीरी में भी धीरे-धीरे पुलिस का खौफ लोगों के जहेम से खत्म होता नजर आ रहा है। आये दिन होने वाली हत्या,लूट,बलात्कार ,चोरी, डकैती जैसी घटनाएं। जिले में पूर्ण रूप से अपने पैर पसार चुकी है। अब इन पर अंकुश लगाना। बहुत ही मुश्किल साबित हो रहा है। इसका जीता-जाता उदहारण बीती शुक्रवार की रात देखने को मिला। जहां एक युवक द्वारा मामूली विवाद के चलते महिला जिला पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। और उससे पूछताक्ष की जा रही है। वही घटना की सूचना पाते ही एसपी और जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार शहर में शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र की देवकली रोड स्थित ग्राम उदयपुर महेवा निवासी राम सागर राणा के घर शुक्रवार शाम उसका-साला चंदन चौकी निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा (28) के साथ आया था। तभी देर शाम उनके घर थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम हरनहा निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह आया। और उसके पति अमर सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बात इतनी बढ़ी की नौबत मार-पीट तक पहुंच गई। और कुछ देर बाद दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों घायल हो गए। इसी बीच शिवेंद्र प्रताप ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर बीच-बचाव करा रही। किरण वर्मा को लगी। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही हमलावर मौके से भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोसी भी राम सागर के घर की ओर दौड़े। वहां जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। और उसका पति अमर सिंह भी वही बेहोश पड़ा था। पड़ोसियों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के घायल पति को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आस-पड़ोसियों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी दबिश के दौरान दबोच लिया।

वही घटना में घायल पति को देखने पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल से घटना संबंधित जानकारी भी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह सहित कई जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अस्पताल में मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक का घटनाक्रम! टीचर को गोली मारने से पहले सऊद ने इंस्टा पर क्या पोस्ट किया? लखीमपुर केस Inside Story

लखीमपुर के स्कूल ग्राउंड से महिला टीचर को घसीटकर ले गया युवक, गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी, दोनों की मौत

‘पुलिस कार्यलय के अंदर मारपीट हुई’, कौन हैं सपा विधायक राहुल लोधी? मारपीट की चर्चाओं के बीच जानिए राजनीतिक सफर

Lakhimpur Kheri Firing Case: पुराने गोलीकांड के आरोपी ने फिर मारी एक को गोली; लखीमपुर में पड़ोसी को मारकर खुद को भी मारा

‘अमरमणि कांग्रेस में शामिल हुए तो जंतर-मंतर पर करूंगी अनशन’, मधुमिता की बहन निधि शुक्ला का बड़ा एलान