ललितपुर

बसपा की ब्राह्मणों के साथ सवर्णों को एकजुट करने की तैयारी शुरू, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कही ये बात

BSP Leader Satish Chandra Mishra Statement about UP Vidhansabha Chunav-बहुजन समाज पार्टी की तीसरे चरण की यात्रा के दौरान जनपद ललितपुर में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने आम जन सभा सम्बोधित कर भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा और बसपा को सवर्णों के साथ ब्राह्मणों की हितेषी पार्टी बताया जबकि भाजपा और सपा को सवर्णों का दुश्मन भी बताया।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2021, 1:37 PM IST
BSP Leader Satish Chandra Mishra Statement about UP Vidhansabha Chunav-
BSP Leader Satish Chandra Mishra Statement about UP Vidhansabha Chunav-

ललितपुर. BSP Leader Satish Chandra Mishra Statement about UP Vidhansabha Chunav. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की चार चरण में शुरू हुई यात्रा अब तीसरे चरण में बुंदेलखंड में पहुंच गई है। बहुजन समाज पार्टी की तीसरे चरण की यात्रा के दौरान जनपद ललितपुर में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने आम जन सभा सम्बोधित कर भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा और बसपा को सवर्णों के साथ ब्राह्मणों की हितेषी पार्टी बताया जबकि भाजपा और सपा को सवर्णों का दुश्मन भी बताया। शनिवार को सतीश चंद्र मिश्रा जनपद ललितपुर पहुंचे जहां पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस आयोजन में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक अहिरवार के साथ बहु चर्चित नेता पंडित लीलाधर दुबे कुल्लू महराज के साथ बसपा के तमाम छोटे-बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और बहुजन समाज पार्टी को सवर्णों के साथ ब्राह्मणों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सिर्फ एक ही जाति की चलती होती है। चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता भले कुछ भी कहें लेकिन जब उनकी पार्टी सत्ता में आती है और सरकार बनाती है उसके बाद सिर्फ यादव समाज की ही चलती होती है। समाजवादी पार्टी में किसी और समाज या जाति की नहीं चलती यहां पर सिर्फ यादवों की तूती बोलती है।

अन्य दलों पर साधा निशाना

सतीश मिश्रा ने कहा कि यह सवर्णों के दुश्मन हैं और उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास करके अपने पैरों तले कुचलने का काम करते हैं। तो भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों को दरकिनार कर उन्हें दबाया और कुचला जा रहा है वह किसी से छुपा नहीं है। आज पूरे प्रदेश में लगातार सबल ब्रहामणों की हत्याएं हो रही हैं महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार हो रहे हैं कानून व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। भाजपा की सरकार में सवर्णों को कहीं स्थान नहीं दिया जा रहा है साथ ही दलितों को भी दबाया और कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ एक ही पार्टी है और वह है बहुजन समाज पार्टी जो सभी को साथ लेकर चलती है सभी का सम्मान करती है और इस पार्टी के शासनकाल में कानून व्यवस्था बहुत ही मजबूत रहती है। इस पार्टी के शासनकाल में किसी भी जाति का शोषण नहीं किया जाता। यहां तक कि यदि दलित भी दोषी पाया जाता है तो उसे सजा दी जाती है।

Published on: