Congress Dharna Pradarshan Demanding Release of Priyanka Gandhi- प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ललितपुर.Congress Dharna Pradarshan Demanding Release of Priyanka Gandhi. कांग्रेस (Congress) जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन की रणनीति के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन इसलिए था कि तीन दिन पूर्व लखीमपुर खीरी में मंत्रीपुत्र द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों को उस समय रौंद दिया गया था जब वह उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। घटना में करीब चार किसानों की मौत हो गई थी जिससे आक्रोशित होकर किसानों ने गाड़ी के ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला था। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) घटना पर शोक जताने जैसे ही घटनास्थल की तरफ रवाना हुई उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर प्रियंका गांधी और पुलिसकर्मियों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने मांग उठाई है कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को तत्काल प्रभाव से रिहा कर दिया जाए। मृतक किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ की मुआवजा राशि के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व घायल किसानों को 20-20 लाख रुपया तत्काल दिलाया जाए। खीरी की घटना के बाद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी हुई थी। कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर गुंडागिरी करने का भी आरोप लगाया है। दिए गए ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं व सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।