ललितपुर

बड़ी खबर: बैलेट पेपर पर पहले से कमल के फूल पर मुहर लगे मतपत्र आए सामने

बड़ी खबर: बैलेट पेपर पर पहले से कमल के फूल पर मुहर लगे मतपत्र आए सामने
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2017, 1:30 PM IST
lalitpur
lalitpur

ललितपुर. आज 26 नवंबर को जनपद ललितपुर में निकाय चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। जिसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अपनी कमर कसी है। जनपद में पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

जनपद में एक नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। मगर इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। जनपद ललितपुर की तालबेट नगर पंचायत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बार्ड संख्या 3 के बूथ संख्या 2 में जैसे ही सुबह मतदान प्रारंभ हुआ वहां पर मत पत्रों में भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह पर मोहर लगी पाई गई। जिसे देखकर वहां उपस्थित अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर जैसे ही यह खबर जिला प्रशासन में फैली अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वहां पर मतदान करने आए मतदाता यह देखकर दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने बताया कि यहां पर जो बैलेट पेपर मतदान के लिए निकाले गये उन पर पहले से ही कमल के फूल पर मुहर लगी हुई थी। इस खबर के फैलते ही जिला प्रशासन का पूरा आमला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट पहुंच गया और वहां पर तत्काल प्रभाव से उस कर्मचारी को हटा दिया गया जिसकी सीट पर यह गड़बड़ी पैदा हुई थी। जनता को भरोसा दिलाया गया कि मतदान निष्पक्ष कराया जाएगा।

अधिकारियों ने नकारा शिरे से

जब इस बात की शिकायत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से की गई तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि वहां पर जो कर्मचारी तैनात था उसके हाथ से मुहर छूटकर बैलेट पेपर पर गिर गई जिस से उस पर निशान बन गए। हालांकि उस कर्मचारी को वहां से हटा दिया गया है अब स्थिति सामान्य है मतदान शांतिपूर्वक किया जा रहा है ।

Published on: