ललितपुर

ललितपुर में बनेगा एयरपोर्ट, योगी सरकार ने दी सैद्धंतिक मंजूरी, पर्यटन को बढ़ावा

IN Built Principle approval for builing Airport in Lalitpur- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एयरपोर्ट (Lalitpur Airport) बनने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में इस बात का ऐलान किया गया। यूपी के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि यूपी के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड के विकास को लेकर अहम फैसला लिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 1:25 PM IST
IN Built Principle approval for builing Airport in Lalitpur
IN Built Principle approval for builing Airport in Lalitpur

ललितपुर. IN Built Principle approval for builing Airport in Lalitpur. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एयरपोर्ट (Lalitpur Airport) बनने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में इस बात का ऐलान किया गया। यूपी के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि यूपी के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड के विकास को लेकर अहम फैसला लिया गया है। ललितपुर एयरपोर्ट बनने को लेकर सरकार की तरफ से सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। यह बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। एयरपोर्ट बनने से बुंदेलखंड के पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

पर्यटन को बढ़ावा

ललितपुर जिले में विश्व फेमस ओरछा, चंदेरी और खुजराहो समेत कई पर्यटन स्थल हैं जो कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसे में यहां पर एयरपोर्ट बनने से पर्यटकों का पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। बारिश और सर्दी के मौसम में सभी पर्यटन स्थलों की खूबसूरती देखते ही बनती है। खजुराहो को छोड़कर दूसरी जगहों के लिए फिलहाल यातायात की कोई सुविधा मौजूद नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी ने झांसी बाईपा, के पास हवाई पट्टी विकसित किए जाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। 75 फीसदी से ज्यादा किसानों से इसके लिए सहमति पत्र लेकर ही प्रस्ताव को नागरिक और उड्डयन मंत्री को भेजा गया था। अब सरकार की तरफ से एयरपोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Published on: