ललितपुर

भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. अरविंद जैन का निधन

-वर्ष 1991,1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक दो बार राज्यमंत्री रहे-वर्ष 1996 में कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री चुने गए

2 min read
भाजपा के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. अरविंद जैन का निधन

ललितपुर. यूपी में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पदस्थ रहे स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. अरविंद जैन का लंबी बीमारी से मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। डॉ अरविंद कुमार जैन चार बार विधायक चुने गए, दो बार राज्य मंत्री के पद से नवाजे गए। उनका कार्यकाल बड़ा ही सराहनीय रहा उनके कार्यकाल में जनपद ललितपुर को कई उपलब्धियां हासिल हुई।

मरीजों के बीच थे लोकप्रिय :- पूर्व विधायक व मंत्री अरविंद कुमार जैन पेशे से एक डॉक्टर थे। जिन्होंने उस समय केवल 5 और 10 रुपए लेकर जनपद के तमाम मरीजों का इलाज किया। वह इतनी उदारवादी थे कि यदि किसी मरीज के पास पैसा नहीं होते तो वह उनके अस्पताल से खाली हाथ नहीं जाता था। वह उसे दवाई तो देते ही थे अलबत्ता साथ में कुछ खर्चे के लिए धन भी दे देते थे। उनके निधन से जनपद को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में भी अहम भूमिका निभाई थी वह एक सच्चे कारसेवक भी रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा राजनाथ सिंह की बहुत ही करीबी माने जाते रहे हैं। जनपद की जनता ने उन्हें चार बार विधायक चुनकर अपना सिरमौर बनाया तो वही भाजपा सरकार ने भी उन्हें दो बार राज्यमंत्री पद से नवाजा।

सोशल डिस्टेंसिंग से होगा अंतिम संस्कार :- डॉ अरविंद कुमार जैन अपने छात्र जीवन से ही जनसंघ की नीतियों से प्रभावित थे। उनका निधन उनके अपने निज निवास अंब्रोसिया कॉलोनी में हुआ जहां उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर में लगभग 2:00 बजे सोशल डिस्टेंस का नियम पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अंतिम संस्कार में कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं।

Published on:
04 Aug 2020 02:03 pm
Also Read
View All