ललितपुर

शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

लड़की से झूठे प्यार का वादा कर लड़के ने तीन साल तक बनाए संबंध और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

2 min read

ललितपुर. कहते हैं प्यार में सब जायज होता है। लेकिन अगर इसकी दीवानगी हद पार कर जाए, तो बड़ी मुश्किल होती है। वहीं इस दुनिया में कुछ ऐसे भी हैं, जो किसी का विश्वास तोड़ने में जरा भी पीछे नहीं हटते। जिले में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, जब एक युवक ने प्यार का झूठा दिलासा देकर युवती से शादी कर ली। शादी के बाद वह उसके साथ तीन साल तक संबंध बनाता रहा और उस दौरान वीडियो भी बनाया। युवती को दो बार गर्भपात भी कराना पड़ा।

यह है पूरा मामला

ये भी पढ़ें

इस वजह से दुष्कर्म आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप की गिरफ्तारी को लेकर बैकफुट पर आई योगी सरकार, लोगों में गुस्सा

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत कस्बा शाहगढ़ निवासी सौरव मिठाईयां पुत्र राजू मिठाइयां इत्तेफाक से उस के संपर्क में आया । दोनों काफी दिनों तक मिलते-जुलते रहे जिस दौरान दोनों में प्यार हो गया । दोनों ने आपसी प्यार के चलते साथ जीने मरने की कसमें खाईं।

सौरभ पर लगाए ये आरोप

किशोरी ने सौरभ पर आरोप लगाया कि इस दौरान उसने मुझे को बहला फुसलाकर शादी के झांसे में रखकर शारीरिक संबंध बनाकर लगभग 3 वर्षों तक बलात्कार किया। इसका छिप कर उसने वीडियो भी बना लिया था। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई और जिसके चलते उसने किशोरी के दो माह के गर्भ का गर्भपात भी करवाया था। इसके बाबजूद वह किशोरी को धोखे में रखकर उससे कुछ सोने चांदी के जेवरों के साथ ₹20 हजार नगद ले लिए जो उसने कभी वापस नहीं किए और मोबाइल में बनाया हुआ वीडियो भी वायरल करने की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

अंत में उसकी प्रताड़ना एवं ब्लैकमेलिंग से पीड़ित होकर किशोरी ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ 420, 406, 376 का 313 और 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें

जानिए : उन्नाव गैंगरेप मामले से जुड़े 10 मुख्य बिन्दू
Published on:
11 Apr 2018 06:50 pm
Also Read
View All