ललितपुर

दो दिन पहले हुई थी शादी, पति निकला था कमरे से बाहर, तभी पत्नी के साथ हुआ कुछ ऐसा कि…

दोनों नवविवाहित अपने में थे। रात को लगभग 1:00 बजे जब पति बाथरूम करने के लिए कमरे से निकला था..
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 3:11 PM IST
to doubt
Wife

लालितपुर. लड़की की शादी की खुशियों में डूबे हुए परिवार में उस समय मातम छा गया जब एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में शादी के 2 दिन बाद ही अपनी ससुराल में हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ अपने कमरे में पाया गया। इस मामले में जहां ससुराल पक्ष कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है, वहीं लड़की के मायके पक्ष के पिता और भाई ने दहेज में पैसा ना देने के कारण हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है।

दो दिन पहले ही रश्मि की शादी-

ताजा मामला तहसील महरौनी के थाना सौजना के गांव कुसमाढ में आज सुबह मन व्यथित करने वाली घटना घटित हुई। जहां एक परिवार में नई दुल्हन आने की खुशियां मनाई जा रहीं थी। नव विवाहिता के हाथ की मेहंदी और पैरों का महावर छूटने से पहले ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही रश्मि लता के पिता अजुद्दी निवासी वानपुर ने अपनी सबसे छोटी बिटिया की शादी कर थाना सौजना के ग्राम कुसमाढ निवासी हरगौविन्द के पुत्र बलराम के साथ कर विदा किया था और उसके उज्जवल भविष्य के सपने देखे थे। ससुराल पक्ष में उसके पति के अनुसार रात में सभी घर के सदस्य और रिश्तेदार खाना खाकर सो गये और वह पत्नी के साथ कमरे में चला गया।

पत्नी ने बंद कर लिया कमरे का दरवाजा-

दोनों नवविवाहित अपने में थे। रात को लगभग 1:00 बजे जब पति बाथरूम करने के लिए कमरे से निकला था, तभी पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब पति पहुंचा तब दरवाजा अंदर से बंद था। पति ने कई दफा अपनी पत्नी को आवाज दी, मगर उसका दरवाजा नहीं खुला। तब उसने अपने परिजनों को बुलाया और जब जबरन दरवाजा खोलकर देखा गया तो सभी परिजनों के होश उड़ गए। नवविवाहित रश्मि का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने ऐसा क्यों किया किसी को कुछ नहीं पता।

दहेज मांगने का लगाया आरोप-

मायके पक्ष में रश्मि के पिता ने बताया कि रश्मि लता अपने परिवार की सबसे छोटी बिटिया थी। उसके दो भाई और तीन बहने हैं। वहीं पर मृतका के पिता और भाईयों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने के कारण बच्ची को मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दहेज में कुछ पैसा बाकी रह गया था जो वह नहीं दे सकता था, इसलिए ससुराल पक्ष वालों ने एक राय होकर उसकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज-

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि तहरीर के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। मायके पक्ष के आरोप कितने सत्य हैं, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Published on: