ललितपुर

निषाद पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, बीजेपी को इस बात के लिए धन्यवाद

Nishad Party blew election bugle thanked BJP for this- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रविवार को निषाद पार्टी (Nishad Party) के जिला अध्यक्ष महेश रायकवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश रैकवार ने निषाद पार्टी में जुड़ने के लिए और निषाद पार्टी में अपना हिस्सा लेने के लिए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) में पार्टनर बन कर अपना अपना हिस्सा अधिकार मान सम्मान रोटी कपड़ा मकान लेने के लिए उन वंचित समाजों को आग्रह किया।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2021, 5:17 PM IST
Nishad Party blew election bugle thanked BJP for this
Nishad Party blew election bugle thanked BJP for this

ललितपुर. Nishad Party blew election bugle thanked BJP for this. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में रविवार को निषाद पार्टी (Nishad Party) के जिला अध्यक्ष महेश रायकवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश रैकवार ने निषाद पार्टी में जुड़ने के लिए और निषाद पार्टी में अपना हिस्सा लेने के लिए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) में पार्टनर बन कर अपना अपना हिस्सा अधिकार मान सम्मान रोटी कपड़ा मकान लेने के लिए उन वंचित समाजों को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह अपना हिस्सा लेने के लिए अपने बच्चों को सुनहरा भविष्य के लिए निषाद पार्टी के साथ आएं और अपना हिस्सा लेने का संकल्प लें। अभी तक वंचित शोषित गरीब समाजों को अभी तक सभी पार्टियों ने वोट बैलेंस मानकर उनसे सिर्फ वोट लिया हिस्से के नाम पर उनको कुछ भी नहीं दिया।

बीजेपी को धन्यवाद

महेश रैकवार ने कहा कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी सभी का हिस्सा अधिकार मान सम्मान देने के लिए निषाद पार्टी बनी है। सभी लोग एक साथ आकर अपना हिस्सा लिखवाने के लिए निषाद पार्टी में आए अधिक से अधिक सदस्यों ने आगामी चुनाव 2022 में सभी पार्टियों को करारा जवाब देकर निषाद पार्टी को साथ देने का काम करें। उन्होंने बीजेपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि 75 साल से मछुआरों का आरक्षण जारी करने के लिए सभी पार्टियों ने तुम को गुमराह किया और उसका हिस्सा खाया। अब भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण की कानूनी प्रक्रिया जो चालू की है उसके लिए जिला के मछुआरों ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर जिला महासचिव पीयूष रैकवार जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल निषाद मुकेश रैकवार विधानसभा अध्यक्ष सदरएकता परिषद का जिला अध्यक्ष विजय रैकवार अखिलेश चौका बाग मुकेश रैकवार आजादपुरा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता रैकवार के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

Published on: