ललितपुर

लॉकडाउनः छात्र-छात्राएं दें ध्यान, 8 से 2 बजे तक होगी ऑनलाइन क्लास, तीन पीरियड निर्धारित, जारी हुए निर्देश

- लाॅकडाउन की अवधि में विद्यालय खुलने तथा आनलाइन क्लासेज प्रारम्भ करने के दिए गए दिशा निर्देश- 20 अप्रैल से ई-लर्निंग क्लासेज शुरू करने के भी दिए निर्देश- जनपद में 110 माध्यमिक विद्यालयों में से 96 हैं तैयार
3 min read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 7:46 PM IST
Dinesh Sharma
Dinesh Sharma

ललितपुर. प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश के बाद जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिनेश शर्मा ने बुधवार को बैठक में लाॅकडाउन की अवधि में विद्यालय खुलने तथा ऑनलाइन ई-लर्निंग क्लासेज शुरू करने के निर्देश दिये हैं। ऐसे में सभी प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का व्हाटसएप् ग्रुप तैयार करेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 15-20 मिनट का ब्रेक रखते हुये डेढ से दो घण्टे के तीन पीरियड निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत शिक्षक विषयवार टाइम टेबिल तैयार करेंगे।

20 अप्रैल से ई-लर्निंग क्लासेज शुरू-

शिक्षकगण छात्रों को मोबाइल से जोड़ते टाइम टेबिल, पठन-पाठन सामग्री, लेसन प्लान ऑनलाइन ही व्हॉटसएप ग्रुप पर छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बेवसाइड एवं दीक्षा पोर्टल पर सभी कक्षाओं के सभी विषयों के पाठ्य सामग्री और वीडियोज उपलब्ध हैं। उक्त बैठक में निर्देश दिये गये कि सभी प्रधानाचार्य सुनिश्चित कर लें कि 20 अप्रैल से ई-लर्निंग क्लासेज शुरू हो जायें।

110 माध्यमिक विद्यालय वर्चुअस क्लास के लिए तैयार-

उपमुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि सभी प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र तथा उनके अभिभावकगण ‘‘आरोग्य सेतु एप’’ को डाउनलोड करेंगे। सभी प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण, शिक्षक अभिभावक संघ कोरोना वायरस से बचाव हेतु जानकारी तथा सावधानी संबंधी अपील प्रतिदिन जारी करेंगे। जनपद में 110 माध्यमिक विद्यालयों में से 96 विद्यालयों द्वारा विर्चुवल क्लास के लिए व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर लिया गया है। शेष विद्यालयों को 20 अप्रैल तक विर्चुवल क्लास प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह है विद्यालयों की लिस्ट-

सरस्वती मंदिर इण्टर काॅलेज महरौनी, ललितपुर, सरस्वती मंदिर इण्टर काॅलेज मड़ावरा, ललितपुर, राजकीय इण्टर काॅलेज माताटीला, ललितपुर, पंडित रूद्रनारायण त्रिपेणी शर्मा मेमोरियल हाईस्कूल खडोवरा, ललितपुर, छत्रसाल जिला परिषद हाईस्कूल नाराहट, राजकीय हाईस्कूल जामुनाधाना कलां, मायाज्ञानोदय संस्कार अकादमी बिरधा, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज नाराहट, राजकीय हाईस्कूल सतरवांस, राजकीय हाईस्कूल ककोरिया, महात्मा ज्योतिवाराव फूले इण्टर काॅलेज सौरई, राजकीय इण्टर काॅलेज, ललितपुर, राजकीय हाईस्कूल सिंगेपुर, राजकीय हाईस्कूल पूराबिरधा, वर्णी जेन इण्टर काॅलेज ललितपुर, पहलवान गुरूदीन इण्टर काॅलेज ललितपुर, मर्दनसिंह इण्टर काॅलेज तालबेहट, राधाकृष्णन इण्टर काॅलेज कचरौंदाकलां, ललितपुर, ऋषिराज इंटर कॉलेज सेमरा बुजर्ग, राजकीय हइस्कूल दुधई, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, राजकीय हाई स्कूल ककोरिया, राजकीय हाई स्कूल वीर, राजकीय हइस्कूल नैनवारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, जय माँ देवी इंटर कॉलेज पठा, राजकीय हइस्कूल बस्त्रावन, सरस्वती बिद्या मंदिर पाली, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल सोजना, राजकीय हइस्कूल धोरीसागर, दिवान प्रताप सिंह इंटर कॉलेज सेदपुर राजकीय हइस्कूल तेरई फाटक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आजादपुरा, राजकीय हइस्कूल दिदोनिया, श्री राम हइस्कूल केलगुवा, बुंदेलखंड इंटर कॉलेज जाखलौन श्री महावीर बाल संस्कार केंद सैदपुर, राजकीय हाई स्कूल थानवारा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट, राजकीय हाइस्कूल अंधेर, राजकीय हाई स्कूल डोंगेराकला, राजकीय हाई स्कूल मेंनवारा, राजकीय हाई स्कूल गोना, स्व शीतल बडोनिया बालिका इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय हाई स्कूल नगारा, अटल विद्या मंदिर हाई स्कूल पिसनारी बाग, आचार्य विद्या सागर हाई स्कूल मड़ावरा, राजकीय हाई स्कूल हँसरकला,, महावीर इंटर कॉलेज पाली, राजकीय हाई स्कूल रमगढ़, नगर पालिका बालिका इन्टर कॉलेज ललितपुर, राजकीय हाई स्कूल कुम्हेडी, राजकीय हाई स्कूल दावनी, बाबू लाल सरभैया इंटर कॉलेज नाराहट, पी0एन0 शर्मा इंटर कॉलेज सैदपुर,पी0एन0 इण्टर काॅलेज ललितपुर, रघुवीर सिंह नेता जी इंटर कॉलेज बार, सी बी गुप्ता इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय हाई स्कूल बनोनी, राजकीय हाई स्कूल सुनोरी खैरा राजकीय हाई स्कूल निवाई, स्वतंत्रता संग्राम हाई स्कूल जाखलौन, राजकीय हाई स्कूल कल्याणपुरा, राजकीय हाई स्कूल करमुहरा, जीवन ज्याति हाई स्कूल दारोनी, सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय हाई स्कूल सादुमल, महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज सिरोंजी, इंटरमीडिएटर कॉलेज बांसी, ठाकुर रघुबीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा, राजकीय हाई स्कूल सिमिरिया, आर सी भोंडे ले इंटर कॉलेज सिंदवाहा, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा, राजकीय हाई स्कूल हँसरकला, दिवान रधुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज खितवास, द गोल्डन रोज हाई स्कूल ललितपुर, राजकीय हाई स्कूल पठा वैष्णव पब्लिक स्कूल निवारी, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, राजकीय हाई स्कूल डोगरा कला, वीणावादनी इंटर कॉलेज तालबेहट, गिरिराज जी इंटर कॉलेज महेशपुरा, नेशनल इंटर कॉलेज धौर्रा, श्रीकृष्ण हाई स्कूल मनगुवा, .भुवंदेवी प्रजापति म हाई स्कूल बरोड़ाडोंग, नेशनल हाई स्कूल टेंनगा, सरस्वती मंदिर बालिका हाई स्कूल मड़ावरा, राजकीय इंटर कॉलेज बार, पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कॉलेज बनयाना, एस आर बी इंटर कालेज बांसी, हजभजन प्रजापति हाई स्कूल लागोंन एवं शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी द्वारा ऑनलाइन क्लास हेतु छात्र छात्राओं के व्हाटएप ग्रुप तैयार कर ऑनलाइन क्लास की शुरूआत कर दी गयी है।

Published on: