एक महिला ने बैंक मैनेजर तथा उसके साथियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया।
ललितपुर. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक माना हुआ बैंक है जिसकी अपने आप में एक प्रतिष्ठा है, मगर उसकी प्रतिष्ठा पर कुछ बैंक अधिकारी और कर्मचारी ही बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं। हाल ही में एक ताजा मामला थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम बांसी में सामने आया जहां एक महिला ने बैंक मैनेजर तथा उसके साथियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया।
यह है पूरा मामला:- थाना जखौरा के अंतर्गत कस्बा बांसी निवासी एक महिला ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि कस्बा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच संचालित है जिसमें अमित कुमार बैंक मैनेजर कार्यरत हैं। जब वह किसी काम से बैंक गई तो उन्होंने बाहर मिलने के लिए कहा। जब बैंक मैनेजर अपने चार साथियों के साथ अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे तभी मैं उनसे मिलने के लिए पहुंची। देखने पर सभी शराब के नशे में थे।
पीड़िता ने आगे कहा कि उन्होंने मुझे देखते ही अपनी गाड़ी के अंदर खींच लिया और मेरे साथ बारी-बारी सभी ने बलात्कार किया और जब मैंने उनकी इस हरकत का विरोध किया तो सभी ने मिलकर मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि किसी से कहना मत। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेकर 376, 506 धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश थाना जखौरा पुलिस को दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
ये भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, 2019 चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कहा ये, भाजपा में मचा हड़कम्प