ललितपुर

स्कूली बच्चों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दी मतदान करने की नसीहत

जिला निर्वाचन आयोग तथा जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

less than 1 minute read
vote
स्कूली बच्चों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दी मतदान करने की नसीहत

ललितपुर. जिला निर्वाचन आयोग तथा जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान में लगाया गया। जनपद में संचालित जूनियर हाई स्कूल इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान फैलाने के लिए चुना गया।

नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को वोट करने के लिए किया जागरूक

ललितपुर में नेहरू महाविद्यालय से लेकर नेहरू नगर तक लगभग 6 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों में मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक खेला गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी भी की जिस में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो की तरह के नारे लगाये गये। इस मौके पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

मतदान करने के लिए करे जागरूक

इस मौके पर छात्राओं द्वारा बताया गया कि वह मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनावों में जनपद ललितपुर में लगभग 74 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि यह क्षेत्र पिछड़ा है। इसलिए यहां पर मतदान करने में यहां के क्षेत्रवासी अपनी रुचि नहीं दिखाती और इसी को लेकर यह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे इस बार के चुनावों में यह प्रतिशत बढ़ सके और लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके।

Updated on:
12 Mar 2019 03:51 pm
Published on:
12 Mar 2019 03:30 pm