ललितपुर

स्कूल से आ रही छात्राअों से गंदी हरकत, पुलिस ने रोका तो हुई जमकर फायरिंग

स्कूल से आ रही छात्राअों से गंदी हरकत, पुलिस ने रोका तो हुई जमकर फायरिंग

2 min read
Dec 14, 2017
up police

ललितपुर. जहां एक ओर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हाल ही में महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एक पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें नारी शक्ति को कानून के बारे में जानकारियां दी गई एवं कानून उनकी किस प्रकार मदद कर सकता है इसके बारे में भी बताया गया। मगर वहीं दूसरी ओर कुछ दबंग महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने में लगे हुए हैं। उनकी इज्जत को तार-तार करने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ते। हाल ही में ताजा मामला जिले के थाना बार के एक गांव का है।


जहां के स्कूल से पढ़कर लड़कियां वापस जा रही थी कि पास के ही गांव के प्रधान के पौत्र भूपेंद्र सिंह अपने दो साथियों के साथ स्कार्पियों गाड़ी से आकर लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और जब लड़कियों ने उनका विरोध किया तो दबंग धमकियां देने लगे। जब लड़कियां चिल्लाई तो आस पास क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने एकत्रित होकर जब इसका विरोध किया तो वह घर से अपने दादा की लाइसेंसी एक नाली बंदूक उठा लाया और हवा में फायर झोंक दिया गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। अपने को घिरता देखकर दबंग स्कार्पियों गाड़ी क्रमांक यूपी 94 आर 7061 व लाइसेंसी बंदूक छोड़कर भाग गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियों और लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। छात्राओं के परिजनों की तहरीर के आधार पर सेमरा डांग के प्रधान केहर सिंह के पौत्र भूपेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ छेड़खानी पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही बंदूक के लाइसेंसधारी के नाम भी जांच कर मामला दर्ज करने की बात पुलिस कर रही है।

इनका कहना है

इस मामले में जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी का कहना है कि अपराधी हमारी पार्टी का नहीं हो सकता। ग्राम सेमरा डांग प्रधान केहर सिंह हमेशा ही कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते है अौर वह कांग्रेस पार्टी की पुराने कार्यकर्ता भी है तथा ललितपुर के बुंदेला बंधु से ताल्लुक रखते है। हमारी पार्टी से इनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं दूसरी ओर थाना बार के थाना प्रभारी रामसहाय का कहना है कि छात्राओं की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 354ए 504 506 तथा पास्को एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया था एवं मौके से एक बंदूक मय कारतूसों के तथा एक स्कार्पियों गाड़ी भी बरामद की गई थी। उसके बाद दबिश देकर मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
14 Dec 2017 01:47 pm
Also Read
View All