कॉर्पोरेट वर्ल्ड

11 साल की इस छोटी बच्ची ने आनंद महिंद्रा को लिखा लेटर, इस बात की लगाई गुहार

बच्ची ने लेटर लिखकर कहा कि वाहनों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है और उर्जा का भी नुकसान हो रहा है। बच्ची ने आनंद महिंद्रा से इलेक्ट्रिक कार बनाने का किया अनुरोध। आनंद महिंद्रा ने बच्ची के लेटर की फोटो ट्वीट कर जताई खुशी।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 3:34 PM IST
Anand Mahindra
11 साल की इस छोटी बच्ची ने आनंद महिंद्रा को लिखा लेटर, इस बात का किया अनुरोध

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को हाल ही में 11 साल की एक बच्ची ने ध्वनि प्रदूषण कम करने की सलाह दी है। मुंबई में रहने वाली माहिका मिश्रा नाम की इस लड़की ने आंनद महिंद्रा को एक लेटर लिखा। इस लेटर में माहिका ने लिखा कि वो कार ट्रैवल और लॉन्ग ड्राइव कितना एन्जॉय करती हैं।


कहा - उर्जा का भी होता है नुकसान

माहिका ने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत गाड़ियों की शोर और हॉर्न की आवाज से होती है। कक्षा सातवी में पढ़ने वाली इस लड़की ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण हमारे वातावरण के लिए बहुत हानिकारक है। इससे उर्जा का भी नुकसान होता है।


लड़की ने आनंद महिंद्रा से किया अनुरोध

इस लेटर के माध्यम से माहिका ने आनंद महिंद्रा से इस बात की अनुरोध भी कि की कैसे इसे कम किया जा सकता है और अपने यात्रा को शांतिपूर्ण व सुखद बनाया जा सकता है। इस लड़की ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि प्लीज आप इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चिरिंग करें ताकि इससे कम शोर हो।

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

इस लड़की के लेटर से भारत के सबसे अधिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक के चेयरमैन आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने यह लेटर ट्वीट कर लोगों से साझा किया। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "दिनभर की थकान के बाद जब कुछ ऐसा मेल देखते हैं तो आपकी सारी थकान दूर हो जाती है। मुझे पता है कि मैं ऐसे लोगों के लिए ही काम कर रहा जो इस दुनिया को पहले से बेहतर व शांतिपूर्ण बनाना चाहते हैं।"

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Updated on:
8 Apr 2019, 3:34 PM IST
Published on: