कॉर्पोरेट वर्ल्ड

बिल गेट्स बने अमरीका के सबसे बड़े किसान, जानिए 18 राज्यों में कितनी एकड़ है जमीन

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने 18 राज्यों में खरीदी दो लाख 42 हजार एकड़ जमीन इस खरीदारी के बाद गेट्स के पास कुल 2,68,984 एकड़ जमीन पर हो गई है मिलकियत

2 min read
Jan 17, 2021
Bill Gates said, India will play an important role in defeating Corona

नई दिल्ली। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स अब अमरीका के सबसे बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने देश के 18 राज्यों में 2.40 लाख एकड़ से ज्यादा की जमीन खरीदी है। जिसमें से अधिकतर जमीन खेती की है। इस जमीन पर वो क्या करेंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खरीदी गई जमीन पर स्मार्ट सिटी और खेती करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस बारे में उनका फाउंडेशन पहले भी संकेत दे चुका है। इससे अमरीका को भी काफी फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिल गेट्स ने खरीदी कृषि योग्य जमीन
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अमरीका के सबसे बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने देश के 18 राज्यों में 2.42 लाख एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें से ज्यादातर खेती करने योग्य भूमि है। अब बिल गेट्स अमेरिका के ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिनके पास इतनी जमीन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस जमीन पर खेती करने के अलावा स्मार्ट सिटी का निर्माण कराया जाएगा। आपको बता दें कि अब बिल गेट्स के पास कुल 2,68,984 एकड़ जमीन पर मिलकियत हो गई है।

स्मार्ट सिटी का निर्माण और खेती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स ने एरिजोना में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के लिए जमीनें खरीदी हैं। उनका सपना है कि वह एक बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाएं। 2008 में बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने घोषणा की थी कि उनका फाउंडेशन अफ्रीका और दुनिया के अन्य विकासशील देशों के छोटे किसानों को कृषि क्षेत्र में मदद करेंगे।

अमरीका को भी होगा फायदा
बिल गेट्स ने अमरीका के लुसियाना में 69 हजार एकड़, अर्कंसस में करीब 48 हजार एकड़, एरिजोना में 25 हजार एकड़ एग्रीकल्चर लैंड खरीदी है। जानकारों की मानें तो बिल गेट्स अगर कृषि के क्षेत्र में आते हैं तो इससे अमरीका में सस्टनेबल फार्मिंग को काफी मदद मिलेगी।

Published on:
17 Jan 2021 09:01 am
Also Read
View All