एसेट्स और प्रॉपर्टी की बात की जाए तो आज भी माधुरी बॉलीवुड़ की हाइएस्‍ट पेड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से आगे दिखाई देती हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 51 साल की हो गई हैं। 50 की उम्र को पार करने के बाद भी आज भी माधुरी करीब 30 साल पुरानी मोहीनी ही नहीं नजर आती हैं। उनका अंदाज आज भी लोगों को दीवाना कर देता है। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको उनके बारे में ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप बिल्कुल नहीं जानते होंगे। आज भी माधुरी 51 साल की उम्र में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कैसें?
250 करोड़ की मालकिन हैं माधुरी
अगर बात एसेट्स और प्रॉपर्टी की बात की जाए तो आज भी माधुरी बॉलीवुड़ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से आगे दिखाई देती हैं। माधुरी दीक्षित करीब 250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। जबकि प्रियंका चोपड़ा मात्र 67 करोड़ रुपए और दीपिका पादुकोण करीब 80 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि दोनों ही हीरोइन 7 से 8 करोड़ रुपए लेती हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि जब माधुरी अपने समय में टॉप पर थी उनकी फीस मात्र 50 लाख से एक करोड़ रुपए थी।
हर साल 50 करोड़ से अधिक कमाती हैं माधुरी
वैसे माधुरी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। इसके बाद भी माधुरी दीक्षित एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। वहीं टीवी पर आने वाले रियल्टी शोज के लिए वो 25 करोड़ रुपए प्रति सेशन का चार्ज कर रही हैं। साथ ही एंडोर्समेंट का चार्ज अलग हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो हर साल 50 करोड़ रुपए से अधिक सालाना कमाती हैं। इतनी कमाई बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस और मॉडल नहीं हैं।
इन कंपनियों की इंडोर्समेंट से कमाती हैं करोड़ों
माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में ओले, ओरल बी, मैगी, डाबर च्वयनप्राश, युरेका फोर्ब्स, इंटेक्स टेक्नोलॉजी आदि के लिए इंडोर्स कर रही हैं। जिनमें वो करोड़ों रुपयों की डिमांड करती हैं। खास बात ये है कि युरेका फोर्ब्स पे माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्री राम नेने को पांच सालों के लिए अपने वॉटर प्यूरीफायर प्रॉडक्ट्स के लिए गुडविल एंबेसडर बनाया था। जिसके लिए इस दंपति ने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
देश ही नहीं विदेशों में भी है संपत्ति
माधुरी दीक्षित के पास देश ही नहीं बल्कि विदेशों में प्रॉपर्टी है। मुंबई और अमरीका में उनके पास कई रेजीडेंशियल्स अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपटीज है। हाल ही में उन्होंने फ्लोरिडा में काफी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। वहीं मियामी में उन्होंने एक मॉल भी खरीदा है। उनके पास ऑडी, रॉल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड नाम की कई लग्जरी गाडि़यां भी मौजूद हैं।