कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Reliance JIO और एयरटेल को बड़ा झटका, दो बड़े अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के दोनों अधिकारियों ने इस्तीफा देने का कारण नहीं बताया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 1:00 PM IST
Reliance JIO
Reliance JIO और एयरटेल को बड़ा झटका, दो बड़े अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। देश की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel को बड़ी झटका लगा है। दोनों ही कंपनियों के दो बड़े अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों कंपनियों के मुख्य तकनीकी अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है। रिलायंस जियो के मुख्य तकनीकी अधिकारी जगबीर सिंह ने इस्तीफा के बाद दिल्ली लौटने की बात कही है। इस बारे में जियो की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं एयरटेल में करीब 10 सालों तक सेवा देने वाले मुख्य तकनीकी अधिकारी श्याम प्रभाकर मरडीकर ने इस्तीफा के कारण नहीं बताए हैं। हालांकि एयरटेल ने मरडीकर के कंपनी छोड़ने की पुष्टि की है।

रिलायंस से लंबे समय से जुड़े थे जगबीर सिंह

रिलायंस जियो के मुख्य तकनीकी अधिकारी पद से इस्तीफा देने वाले जगबीर सिंह कंपनी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। खबरों के अनुसार जगबीर सिंह ने रिलायंस जियो 4जी सेवा लॉन्च करने से पहले ही जॉइन की थी। जगबीर सिंह की अगुवाई में रिलायंस जियो ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। जगबीर इससे पहले सैमसंग और एयरटेल में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खबरों के अनुसार जगबीर ने अपने इस्तीफा को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दे है। उन्होंने बस दिल्ली लौटने की बात कही है। रिलायंस जियो ने जगबीर के इस्तीफा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

डेढ़ साल से एयरटेल के सीटीओ थे श्याम प्रभाकर

उधर भारती एयरटेल के मुख्य तकनीकी अधिकारी श्याम प्रभाकर मरडीकर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के अनुसार मरडीकर ने अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए इस्तीफा दिया है। एयरटेल ने भी मरडीकर के कंपनी छोड़ने की पुष्टि कर दी है। मरडीकर 2012 से एयरटेल में कार्यरत थे। इससे पहले वह 2001 से 2010 तक भी एयरटेल में काम कर चुके थे। दूरसंचार मंत्रालय की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने एयरटेल के साथ अपना करियर शुरू किया था। वह जनवरी 2017 से एयरटेल के मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे थे।

Updated on:
23 Jul 2018, 1:00 PM IST
Published on: