कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इस कंपनी में अब हर महीने बढ़ेगी सैलरी

कोका कोला ने अपने पेरेंट कंपनी के ग्लोबल विजन के साथ कदमताल करते हुए अपने सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम मे बदलाव किया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2017, 4:02 PM IST
Employees

नई दिल्ली। यदि आप भी ऐसी जॉब चाहतें है जिसमें हर महीने अप्रेजल हो तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि एक ऐसी कंपनी है जो अपने कर्मचारियों को अब हर माह अप्रेजल देगी। इसमें कर्मचारियों को उनके मासिक प्रदर्शन के आधार पर सैलरी हाइक और प्रमोशन दिया जाते हैं। देश में सॉफ्टड्रिंक्स बनाने वालीप प्रमुख कंपनी कोका कोला अपने भारतीय इकाई कोका-कोला इंडिया ने ये फैसला लिया है। कोका कोला ने अपने पेरेंट कंपनी के ग्लोबल विजन के साथ कदमताल करते हुए अपने सालाना परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम मे बदलाव किया है। इसके बाद अब कोका कोला इंडिया के मैनेजर्स पर सालाना परफॉर्मेंय रिव्यू को पूरा करने का भी दबाव नहीं होगा।


जीई और माइक्रोसॉफ्ट कर चुके है कुछ ऐसा ही बदलाव

इसके पहले जीई और माइक्रोसॉफ्ट ने परफॅार्मेंस रेटिंग से दूर हटने मे सबसे पहला कदम उठाया था। अब इस बार कोका कोला ने मासिक फीडबैक मैकेनिज्म को अपनाकर अपने कर्मचारी निति में बदलाव करके एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। इससे कंपनी की वर्किंग स्टाइल और तेज होने की संभावना है। इससे ये भी सहूलियत होगा कि, मैनेजर्स और कर्मचारियों के बीच हर महीने बातचीत सही ट्रैक पर है या इसमे किसी तरह के सुधार की जरूरत है।


कर्मचारियों को बदलाव लाने के लिए मिलेगा बराबरी का मौका

कोका कोला इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि, यह लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को गतिशील बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है। फ्रेमवर्क में लचीलापन सभी को अपना बेस्ट देेने के लिए सक्षम बनाता है। मौजूदा समय में कोका कोला इंडिया में लगभग 2,500 कर्मचारी है। अधिकारी ने आगे बताया कि, कामकाजी लोग वन टाइम प्लान्ड फीडबैक में विश्वास नहीं करते। इसलिए हमने सालाना आधार पर होने वाले प्रोसेस को खत्म कर दिया है, जिसमें लंबे फॉर्म भरने पड़ते है। अभी धीरे-धीरे नए सिस्टम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों के पास बदलाव लाने के लिए बराबरी का मौका है।

Published on: