कॉर्पोरेट वर्ल्ड

OnePlus 8T 5G के लांच से पहले सहसंस्थापक Carl Pei के कंपनी को कथित तौर पर छोड़ा

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने कथित तौर पर कंपनी को छोड़ा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नया वेंचर शुरू करने की तैयारी में कार्ल पेई
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2020, 10:30 AM IST
Cofounder Carl Pei reportedly left company before launch OnePlus 8T 5G
Co founder Carl Pei reportedly left company before launch OnePlus 8T 5G

नई दिल्ली। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने कथित तौर पर कंपनी को छोड़ दिया है। पेई ने कम्पनी के फ्लैगशिप वनप्लस 8टी सीरीज और नॉर्ड एन10 सीरीज लांच से ठीक पहले कम्पनी छोडऩे का फैसला किया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेई नया वेंचर शुरू करने के लिए कंपनी छोड़ रहे हैं और अभी उनकी पूंजी जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत चल रही है। वह अब तक वनप्लस नॉर्ड लाइनअप को देख रहे थे और इससे पहले वनप्लस के फ्लैगशिप मॉडल्स उनके पास थे।वनप्लस 14 अक्टूबर को अपने फ्लैगशिप मॉडल 8जी 5जी का ग्लोबल लांच कर रहा है।

इस फोन के बने थे इंचार्ज
कार्ल पेई को वन प्लस नोर्ड का इंचार्ज बनाया गया थाख् जिसके बाद इस फोन को लांच किया गया था। अब उनकी जगह वन प्लस इंडिया के हेड एमली डेई को वन प्लस नोर्ड का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक साफ नहीं हो सका है कि उन्हें निकाला गया है या फिर उन्होंने खुद कंपनी को छोड़ा है।

शुरू कर सकते हैं नया वेंचर
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्ल पेई वन प्लस को छोड़ नया वेंचर शुरू कर सकते हैं। जिसकी तैयारी के तहत उन्होंने इंवेस्टर्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 7 साल में वन प्लस में काफी चेंजेस देखने को मिले हैं। प्रीमियम स्मार्टफ़ोन मार्केट में फोकस करने वाली वन प्लस भारत में आईफोन को कड़ी टक्कर दे रही है।

आज लांच होने जा रहा है फोन
जानकारों की मानें तो आज यानी 14 अक्टूबर को भारत में वन प्लस 8टी 5जी लांच होने जा रहा है। वनप्लस 8टी 5जी स्मार्टफोन के 8जीबी+128जीबी वेरियंट की कीमत करीब 44 हजार रुपए और 12जीबी +256जीबी वेरियंट की करीब 51 हजार रुपए देखने को मिल सकती है। 4 रियर कैमरों वाला वनप्लस 8टी कंपनी के वनप्लस 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट एडिशन होगा, जो कि तरह-तरह की खूबियों से लैस है।

Updated on:
14 Oct 2020, 10:30 AM IST
Published on: