कॉर्पोरेट वर्ल्ड

9 अगस्त को नीलाम होगी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, अखबारों में प्रकाशित किया गया नोटिस

दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार की पाकमोदिया स्ट्रीट इलाके में तीन संपत्तियां हैं। वित्त मंत्रालय ने उनमें से एक की नीलामी करने का फैसला किया हैं।

2 min read
Dawood Ibrahim
9 अगस्त को नीलाम होगी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति, अखबारों में प्रकाशित किया गया नोटिस

नई दिल्ली। मुंबई धमाकों का अपराधी और मुंबई में अपराध की दुनिया पर राज करने वाले माफिया दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को सरकार धीरे-धीरे नीलाम कर रही हैं। दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार की पाकमोदिया स्ट्रीट इलाके में तीन संपत्तियां हैं। वित्त मंत्रालय ने उनमें से एक की नीलामी करने का फैसला किया हैं। वित्त मंत्रालय ने इस प्रॉपर्टी पर बोली लगाने के लिए लोगों को भी बुलाया है। इस प्रॉपर्टी की नीलामी संपत्ति जब्त कानून के अंतर्गत नौ अगस्त को की जाएगी।


अखबारों में प्रकाशित किया नोटिस
वित्त मंत्रालय ने इस नीलामी कि तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय ने इसके लिए अखबारों में नोटिस भी प्रकाशित कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने इस नीलामी को लेकर अखबारों में जारी नोटिस मे कहा है की यह सम्पत्ति शहर के मध्य भाग यानी की भिंडी बाजार में है और मसुला बिल्डिंग नाम से चर्चित है। इसकी नीलामी के लिये 79.43 लाख रुपए अरक्षित कीमत रखी गई है। नीलामी में भाग लेने वालों को 25 लाख रुपये बयाना के तौर पर रखना होगा। बयान छह अगस्त तक जमा कराया जा सकता है।


नौ अगस्त को होगी नीलामी
वित्त मंत्रालय ने ये नीलामी नौ अगस्त को करने का फैसला लिया है। ये नीलामी वाई बी चव्हाण सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर12 बजे के बीच रखी गई है। इसके अलावा मुंबई, औरंगाबाद , वलसाड , दमन, सुरत और अहमदाबाद में दाऊद इब्राहिम नौ संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला वित्त मंत्रालय ने ले लिया हैं। बहुत जल्द वित्त मंत्रालय इन संपत्तियों की नीलामी के लिए भी लोगों को बुलाने वाला है। इससे पहले भी दाऊद इब्राहिम की कई संपत्ति को वित्त मंत्रालय नीलाम कर चूका है। उस वक्त नीलाम की गई दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें की उच्चतम न्यायालय ने वित्त मंत्रालय से 20 अप्रैल को इन संपत्तियों का जिम्मा लेने को कहा था। जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

Published on:
24 Jul 2018 03:29 pm