कॉर्पोरेट वर्ल्ड

एलन मस्क ने की भारत में टेस्ला कार की एंट्री की टाइम लिमिट सेट, काउंटडाउन हुआ शुरू

आईआईटी-मद्रास में स्पेस-एक्स हाइपरलूप पॉड कंपीटिशन-2019' लिया था हिस्सा मस्क का दावा 2020 में भारत की सड़कों पर दौड़ सकती है टेस्ला कार
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 8:04 AM IST
Elon musk

नई दिल्ली। भारत में टेस्ला ( Tesla ) को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि अगले साल देश की सड़कों पर टेस्ला कार (Tesla Car ) उतरने वाली है। एलन मस्क ( Elon Musk ) ने यहां टेस्ला कार उतारने की समयसीमा तय कर दी है। हाल ही में आईआईटी मद्रास ( IIT Madras ) के छात्रों से बातचीत के दौरान टेस्ला के सीईओ ने कहा कि 2020 में भारत की सड़कों पर टेस्ला कार दौड़ सकती है। आईआईटी-मद्रास की आविष्कार हाइपरलूप टीम ने 21 जुलाई को अमरीकी एरोस्पेस विनिर्माता एवं परिवहन कंपनी द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतियोगिता 'स्पेस-एक्स हाइपरलूप पॉड कंपीटिशन-2019' में हिस्सा लिया था।

पहले भी दे चुके हैं बयान
टीम ने मस्क से पूछा कि वह भारत में अपनी कंपनी टेस्ला को कब लाने की योजना बना रहे हैं। आईआईटी मद्रास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "इस पर मस्क ने कहा कि संभव है कि यह अगले साल होगा।" टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपने भारत की योजना पर पिछले कुछ साल से ऊहापोह की स्थिति में रहे हैं और वह अगली बड़ी छलांग नहीं लगा पाए हैं। भारत के संबंध में अपनी योजना पर चुप्पी तोड़ते हुए मस्क ने ट्वीट के जरिए इस साल मार्च में कहा था कि वह 2019 या अगले साल भारत में जाना पसंद करेंगे।

लंबे समय से हो रहा है टेस्ला का इंतजार
देश के लोगों को टेस्ला कार का इंतजार काफी लंबे समय हो रहा है। एलन मस्क पहले भी कर्इ बार भारत आने आैर देश में कार को लाॅन्च करने की बात कर चुके हैं। अब जाकर एलन मस्क की आेर से कार लाॅन्चिंग को लेकर बड़ा बयान आया है। वास्तव में एमजी हेक्टर के लाॅन्च होने के बाद टेस्ला के भारत में होने की बातों को हवा पिछले कुछ दिनों से मिल रही थी। सवाल भी खड़े किए जा रहे थे कि आखिर एमजी हेक्टर भारत में लाॅन्च हो सकती है तो टेस्ला क्यों नहीं।

Updated on:
27 Jul 2019, 8:04 AM IST
Published on: