कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इस कंपनी में मजदूर से लेकर चपरासी तक सब हैं करोड़पति, हर एक के खाते में है करोड़ रुपए की रकम

आप नौकरी करते हैं लेकिन क्या आपके खाते में करोड़ रुपए की रकम है नहीं न.. लेकिन गुजरात के साणंद में एक ऐसी कंपनी है जहां का हर कर्मचारी करोड़पति है।
less than 1 minute read
Saanand
इस कंपनी में मजदूर से लेकर चपरासी तक सब हैं करोड़पति, हर एक के खाते में है करोड़ रुपए की रकम

नई दिल्ली। आप नौकरी करते हैं लेकिन क्या आपके खाते में करोड़ रुपए की रकम है नहीं न.. लेकिन गुजरात के साणंद में एक ऐसी कंपनी है जहां का हर कर्मचारी करोड़पति है। चाहे वो कंपनी का चपरासी हो या फिर मजदूर। हर किसी के खाते मे करोड़ों की रकम है। इसकी वजह तो और भी रोचक है, दरअसल सरकार की वजह से ऐसा हो सका है।कंपनी में गांव के लोगों को योग्यता के आधार पर सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, फोन मैन, मजदूर आदि की नौकरी भी दी हुई है। इस फैक्ट्री काम करने वाले करीब 150 कर्मचारियों के बैंक खाते में करोड़ से ज्यादा रुपए हैं। गुजरात सरकार ने चार हजार हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था, जिसके लिए 2000 करोड़ रुपए का भगुतान किया गया था।

ये है कारण

गुजरात की इस कंपनी का नाम रविराज फोइल्स इंडिया है। इस कंपनी की फैक्ट्री गुजरात के अहमदाबाद में है। दरअसल हुआ यह कि यह कंपनी जब गांव में जमीन खरीदने के लिए आई तो गांव के लोगो ने उनके सामने एक शर्त रखी। इस शर्त के मुताबिक जिसकी जमीन पर सरकार द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा उसे मुआवजा तो मिलेगा ही साथ में उस घर का एक व्यक्ति इस कंपनी में योग्यता अनुसार काम भी करेगा। लिहाजा हर कर्मचारी को मुआवजा तो मिला ही साथ ही साथ हर कर्मचारी को काम भी मिला और आज हर एक कर्मचारी करोड़पति हो चुका है।

Published on:
15 Oct 2018 06:34 pm