कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इस कंपनी ने घटार्इ ब्याज दरें, अब सिर्फ 9.99 फीसदी पर मिलेगा पर्सनल लोन

फेयरसेंट.कॉम ने पर्सनल लोन पर अपनी ब्याज दरों को कम करते हुए देश के लोगों को राहत दी है, कंपनी ने देश के इच्छुक लोगों को 9.99 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से पर्सनल लोन देने का फैसला किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 10:43 AM IST
personal loan
इस कंपनी ने घटार्इ ब्याज दरें, अब सिर्फ 9.99 फीसदी पर मिलेगा पर्सनल लोन

नई दिल्ली। देश में पर्सनल लोन को लेकर काफी बातें होती हैं। लोगों आैर एक्सपर्ट का भी मानना है कि पर्सनल लोन का ब्याज सबसे महंगा होता है। लेकिन फेयरसेंट.कॉम ने पर्सनल लोन पर अपनी ब्याज दरों को कम करते हुए देश के लोगों को राहत दी है। कंपनी ने देश के इच्छुक लोगों को 9.99 फीसदी प्रतिवर्ष की दर से पर्सनल लोन देने का फैसला किया है। यह फैसला भारत के सबसे बड़े पीयर-टू-पीयर लैंडिंग प्लेटफार्म और एनबीएफसी फेयरसेंट.कॉम की सभी भारतीयों के लिए लोन को किफायती और सुलभ बनाने के लिए किया है।


देश में सबसे कम ब्याज पर मिलेगा पर्सनल लोन
कंपनी के अनुसार नया लोन प्रोडक्ट अब तक का सबसे कम ब्याज दर पर लॉन्च प्रोडक्ट है, जो न केवल पी 2 पी लैंडिंग क्षेत्र में बल्कि किसी भी निजी बैंकिंग क्षेत्र द्वारा प्रदान किए जाने वाले असुरक्षित ऋणों में भी सबसे कम ब्याज दर का प्रोडक्ट है। फेयरसेंट.कॉम के संस्थापक और सीओओ विनय मैथ्यूज ने जानकारी देते हुए कहा कि पी2पी लैंडिंग इंडस्ट्री उद्योग में पायनियर फेयरसेंट.कॉम अपनी स्थापना के बाद से ही फाइनेंशियल इन्क्लूजन के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है।

जल्द आैर बिना परेशानी के मिलेगा लोन
उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से कर्ज लेने वालों को त्वरित और बिना किसी परेशानी के सस्ता कर्ज देने के विभिन्न सेग्मेंट से भी जोड़ रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि सबसे कम ब्याज दर का यह नया लोन प्रोडक्ट पर्सनल लोन दरों पर दबाव डालकर समूचे लोन सेग्मेंट पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा और उपभोक्ताओं और एमएसएमई को उनकी जरूरतों को पूरा करने में बहुत कम लागत पर पैसा उपलब्ध कराएगा।

देश का पी2पी प्लेटफाॅर्म
फेयरसेंट.कॉम ने मई 2018 में आरबीआई से एनबीएफसी-पी2पी लैंडिंग प्लेटफार्म के तौर पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हासिल किया था और यह ऐसा करने वाला भारत का पहला पी2पी लैंडिंग प्लेटफार्म बन गया है। इस साल की शुरुआत में यह डेवलपर्स के लिए अपना एपीआई प्लेटफार्म खोलने वाला पहला एनबीएफसी-पी2पी बन गया। हाल ही में यूपीआई को लैंडर डैशबोर्ड पर अपने पेमेंट गेटवे के साथ जोड़ाहै, जो प्लेटफार्म पर लेन-देन करते समय निवेशकों के लिए एक और सुविधा प्रदान करता है।

Published on: