कॉर्पोरेट वर्ल्ड

केवल 999 रुपए में इन शहरों की करें हवाई यात्रा, इस तारीख तक बुक करनी होगी टिकट

त्योहारों के मौसम को देखते हुए लो कॉस्ट एयरलाइंस इंडिगो ने ग्राहकों को बंपर तोहफा दिया है।

2 min read
केवल 999 रुपए में इन शहरों की करें हवाई यात्रा, इस तारीख तक बुक करनी होगी टिकट

नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम को देखते हुए लो कॉस्ट एयरलाइंस इंडिगो ने ग्राहकों को बंपर तोहफा दिया है। इस ऑफर के तहत आप देश के कई शहरों में केवल 999 रुपए में हवाई सफर का मजा ले सकेंगे। कंपनी ने एक बयान में बताया कि सीमित अवधि के लिए शुरू की गई इस सेल में एक तरफ की यात्रा का किराया 999 रुपए से शुरू होगा। इसमें ग्राहक उसके नेटवर्क में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।

कब से कब तक मिलेगा टिकट

ये भी पढ़ें

RTI से मिला जवाब, केंद्र ने जीएसटी के विज्ञापन कर दिए 132 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च

कंपनी की सेल सोमवार यानी तीन सितंबर से शुरु हो चुका है। ग्राहक इस ऑफर के तहत 6 सितंबर तक टिकट बुक कर सकेंगे। इन टिकटों पर आप 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत कंपनी 10 लाख टिकट बेचेगी।

क्या कहती है कंपनी

कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, ‘हमने चार दिन की त्यौहारी सेल शुरू की है। यह तीन से छह सितंबर तक रहेगी। इसमें ग्राहक हमारे पूरे नेटवर्क पर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। इसमें कीमतें 999 रुपए से शुरू होंगी।’ इस सेल से कंपनी को कार्यशील पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जुलाई में 12 लाख सीटों की सेल शुरू की थी। इसमें सीटों की पेशकश 1,212 रुपए से शुरू की गई थी।

इन शहरों में कर सकेंगे यात्रा

इस ऑफर के तहत यात्री बैंगलुरु, चेन्नई, पुणे, जयपुर, चंडीगढ, दिल्ली, अहमदाबाद, मुबंई, कोलकाता, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

इंटरनेशनल फ्लाइट पर भी है ऑफर

घरेलू उड़ान के अलावा कंपनी अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर भी ऑफर दे रही है। जिसके तहत टिकटों की शुरुआती कीमत 3,199 रुपए रखी गई है। आपको बता दें कि हर शहर के लिए कंपनी अलग ऑफर दे रही है। जिसमें डिस्काउंट एयरपोर्ट चार्ज और टैक्स पर नहीं मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए ही है।

ये भी पढ़ें

रंजन गोगोर्इ बनने जा रहे हैं देश के अगले चीफ जस्टिस, इतनी बढ़ जाएगी उनकी सैलरी
Published on:
03 Sept 2018 01:27 pm
Also Read
View All