भारतीय मूल की ये दो महिलाएं जयश्री उलाल आैर नीरजा सेठी हैं। इनके साथ 21 वर्षीय टीवी स्टार आैर एंटरप्रेन्योर काइली जेनर इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला हैं।
नर्इ दिल्ली। भारतीय मूल की दो महिलआें को फार्ब्स मैगजीन ने अमरीका के 60 सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलआें की सूची में जगह दी है। भारतीय मूल की ये दो महिलाएं जयश्री उलाल आैर नीरजा सेठी हैं। इनके साथ 21 वर्षीय टीवी स्टार आैर एंटरप्रेन्योर काइली जेनर इस लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला हैं। जयश्री उलाल को फोर्ब्स ने 1.3 बिलियन डाॅलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 18वां स्थान दिया है। जबकि नीरजा सेठी को 1 बिलियन डाॅलर की संपत्ति के साथ 21वां स्थान मिला है।
फोर्ब्स ने क्या कहा
फोर्ब्स ने इस लिस्ट को जारी करते हुए लिखा है कि, 'अमरीका की इन महिलाआें उद्यमियों ने हर बाधाआें से पार पाकर एक अपनी उड़ान भरी है। इन महिलाआें ने सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त पहुंच के सहारे बेहद ही कम समय में अपने ब्रांड को तेजी से बढ़ाया है। आैर इससे इन महिलआें की कम समय में अमीर बनने में मदद मिली है।'
कौन है जयश्री उलाल आैर नीरजा सेठी
लंदन में जन्मी आैर भारत में पली-बढ़ी उलाल की उम्र 57 साल है आैर अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष व सीर्इआे हैं। ये कंप्यूटर नेटवर्क कंपनी साल 2008 में शुरु हुर्इ थी। साल 2017 में ये इस कंपनी ने 1.7 बिलियन डाॅलर का राजस्व इकट्ठा किया था। वहीं सेठी 63 की उम्र साल है आैर वो आर्इटी कंस्ल्टींग आैर आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल की वाइस प्रेसिडेंट हैं। इस कंपनी को सेठी ने अपने पति भरत देसार्इ के साथ साल 1980 में शुरु किया था।
काइली जेनर सबसे कम उम्र में बनी सेल्फ मेड महिला अरबपति
इस लिस्ट में शामिल 60 महिलाआें की कुल नेटवर्थ 71 अरब अमरीकी डाॅलर है। ये साल 2017 से 15 फीसदी अधिक है। इस बार की लिस्ट की एक आैर खास बात ये है कि इसमें 24 महिलाएं अरबपति हैं। वहीं इस लिस्ट में सबसे युवां उद्यमी महिलाअों में काइली जेनर हैं जो कि इस साल अगस्त में 21 साल की होंगी।
यह भी पढ़ें -