कॉर्पोरेट वर्ल्ड

एचडीएफसी के एमडी आदित्य पुरी का नाम हुआ इस सूची में शामिल, दुनियाभर से मिल रही है बधार्इयां

एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी को दुनिया के 30 टाॅप मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में शामिल किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 12:55 PM IST
Petrol
एचडीएफसी के एमडी आदित्य पुरी का नाम हुआ इस सूची में शामिल, दुनियाभर से मिल रही है बधार्इयां

नर्इ दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय अपना नाम दुनिया के कोने-कोने में दर्ज करा रहे हैं। अब एक आैर भारतीय का नाम सामने आया है जिसका नाम अमरीका की प्रतिष्ठित पत्रिका में दर्ज किया गया है। जिसके बाद से इस भारतीय को दुनियाभर से बधार्इयां मिल रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस भारतीय के बारे में जिन्होंने देश का नाम रौशन किया है।

एचडीएफसी के एमडी आदित्य पुरी
एचडीएफसी बैंक के एमडी आदित्य पुरी को दुनिया के 30 टाॅप मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची अमरीकी की प्रतिष्ठित पत्रिका बैरन ने प्रकाशित की है। एचडीएफसी बैंक ने बयान में कहा कि पुरी को लगातार चौथे साल सूची में शामिल किया गया है।

बैंकिंग सेक्टर की बदली दुनिया
बैरन पत्रिका के अनुसार पुरी ने एक स्टार्टअप कंपनी को दिग्गज बैंकिंग कंपनी में बदला और भारतीयों को आधुनिक वित्तीय युग में लाने का काम किया है। वह 24 साल बाद भी निवेशकों के बीच प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं। मैगजीन ने पुरी की प्रोफाइल में कहा है कि पुरी ने भारतीयों को आधुनिक वित्तीय युग में लाने में मदद की। 24 साल बाद भी 67 साल की उम्र में पुरी इन्‍वेटर्स को बेहद प्रभावित करते हैं। उन्होंने देश की बढ़ती मध्यम वर्ग को सेवा प्रदाता करा कर भरोसेमंद तरीक से पैसा बनाया और बैड कॉर्पोरेट लोन और घोटालों जैसे नुकसान से बचते हुए आगे बढ़े।

टेक्नोलाॅजी को जोड़ा
वहीं पुरी ने व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ईमेल को बंद कर दिया, फिर भी उन्‍होंने देश के लाखों नागरिकों को जोड़ने के लिए बैंक में टैक्‍नोलॉजी को गले लगाया। वह कहते हैं कि चाहे बिल का भुगतान करना हो, मॉर्गेज को सुरक्षित करना या निवेश करना हो, आप एक बटन के क्लिक से उसी तरह कर सकते है, जिस तरह नेटफ्लिक्स से एक मूवीज़ डाउनलोड कर सकते हैं।

मिल रही है बधार्इयां
वहीं जब से इस खबर के बारे में लोगों को पता चला है तभी से आदित्य पुरी को दुनियाभर से बधार्इयां मिल रही हैं। इस सूची में पुरी के अलावा अमेजन के जेफ बेजोस, बर्कशायर हैथवे के वारेन बाफेट, जेपी मॉर्गन चेस के जेमी डीमोन, अल्फाबेट के लैरी पेज, नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं।

Published on: