कॉर्पोरेट वर्ल्ड

इन्फोसिस में छह महीने में तीसरा बड़ा इस्तीफा, अब ग्लोबल हेड सुदीप सिंह ने भी छोड़ी कंपनी

देश की नामी और दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के ग्लोबल हेड सुदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
less than 1 minute read
infosys
इन्फोसिस में छह महीने में तीसरा बड़ा इस्तीफा, अब ग्लोबल हेड सुदीप सिंह ने भी छोड़ी कंपनी

नई दिल्ली। देश की नामी और दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस के ग्लोबल हेड सुदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुदीप पिछले 20 सालों से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए थे। मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए सुदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।


वर्टिकल रेवेन्यू को 75 करोड़ डॉलर तक पहुंचाया

आपको बता दें कि सुदीप अपने वर्टिकल में 1.5 अरब डॉलर का पोर्टफोलियो संभाल रहे थे। सुदीप ने कुछ ही सालों में अपना वर्टिकल रेवेन्यू 10 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 75 करोड़ डॉलर तक पहुंचा दिया था। सुदीप ने इन्फोसिस के साथ काफी लंबा वक्त बिताया। फिलहाल अभी तक इनके इस्तीफे का कारण साफ नहीं हो पाया है।


छह महीने में तीसरा बड़ा इस्तीफा

पिछले छह महींनों में इन्फोसिस कंपनी में ये तीसरा बड़ा इस्तीफा है, जिसका सीधा असर कंपनी पर पड़ा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में कंपनी के कंसल्टिंग ग्लोबल हेड केन टूम्ब्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और अगस्त 2018 में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर एमडी रंगनाथ ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया। इन लोगों के इस्तीफे से कंपनी के रेवेन्यू पर भी असर पड़ेगा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

Published on:
08 Jan 2019 03:00 pm