
नर्इ दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन के चेयरमैन देवदास माल्या मेंगलोर का रविवार निधन हो गया। वह कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक भी थे। जिसके बाद सोमवार को कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर उन्हें श्रद्घांजलि दी है।
बीएसई को दी गई जानकारी में इंटरग्लोब एविशन ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक देवदास माल्या मेंगलोर का दुखद और असामयिक निधन हो गया है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर भी काम कर चुके थे।
किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली इंडिगो अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने वाले दुनिया की 5 सबसे सस्ती एयरलाइंस में शामिल हैं। इंडिगो भारत में सबसे तेजी से विकसित हो रही सबसे कम कीमत की यात्री सेवा है।
इंडिगो ने ट्वीट करते हुए देवदास को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि कि हमेशा हमारे साथ रहने के लिए आैर हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद हमारी प्रार्थना आपके परिवार आैर दोस्तों के साथ रहेंगी।