
नर्इ दिल्ली। आज इंडोनेशिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी लाॅयन एयर के विमान हादसा हुआ है। जिसमें 189 लोग आैर क्रू मेंबर सवार थे। समुद्र में गिरे विमान मौजूद लोगों की तलाश की जा रही है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह विमानन कंपनी साउथ र्इस्ट एशिया की सबसे बड़ी आैर सुरक्षित एयरलाइन कंपनी मानी जाती है। खास बात ये है कि इस कंपनी का इतिहास मात्र 19 साल पुराना ही है। जिसे दो भार्इयों ने शुरू किया था। आपको भी इस कंपनी आैर इनके फाउंडर के बारे में बताते हैं।
1999 में हुर्इ लाॅयल एयर की शुरूआत
लाॅयन एयर की शुरूआत 19 अक्टबर 1999 को हुर्इ थी। जिसे रुश्दी किराना आैर उनके भार्इ कुस्नान किराना ने की थी। इस कंपनी की पहली उड़ान 30 जून 2000 में जकार्ता से बाली की राजधानी देनपसार तक शुरू हुर्इ थी। जिसके बाद कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज लायन एयर डाॅमेस्टिक के अलावा इंटरनेशनल रूटों पर भी प्लेन काे उड़ा रही है। जिसमें सिंगापुर, फिलिपींस, मलेशिया, थार्इलैंड, आॅस्ट्रेलिया, इंडिया, साउदी अरब, चाइना, हांगकांग, साउथ कारिया आैर मकाउ जैसे देश शामिल हैं। इन सभी देशों में 630 से ज्यादा उड़ाने भरती हैं।
साउथ र्इस्ट एशिया की सबसे सस्ती एयरलाइन का खिताब
शायद ही आपको पता हो कि लाॅयन एयर इंडोनेशिया में तो सबसे सस्ती एयरलाइन कंपनी है ही साथ्स साउथ र्इस्ट एशिया की दूसरी सबसे सस्ती एयरलाइन कंपनी है। इयस कंपनी की टिकट एयर एशिया कंपनी के बाद सबसे सस्ती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल जून के महीने में सुरक्षा के मानकों के आधार पर कंपनी को 7 स्टार मिले थे। इसलिए इस कंपनी की उड़ानों को साउथ र्इस्ट एशिया की सबसे सुरक्षित उड़ानों में से एक है।
इतने विमानों का दिया है आॅर्डर
फोर्ब्स की 2017 के आंकड़ों के अनुसार लाॅयन एयर के पास 110 विमान हैं। जिसमें बोइंग 737 से लेकर 800 आैर 900 र्इआर शामिल हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि लाॅयन एयर की आेर से 500 से ज्यादा एयरक्राॅफ्ट का आॅर्डर भी दिया हुआ है। जिसमें 24 बिलियन डाॅलर के 234 एयरबस, 22.4 बिलियल डाॅलर के 230 बोइंग विमान पिछले साल कंपनी ने बोइंग कंपनी से 50 737 मैक्स 10 की डील की है। यह डील करीब 6.24 बिलियन डाॅलर की है।
किराना भार्इयों के पास है इतनी संपत्ति
फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार रुश्दी किराना आैर उनके भार्इ कुस्नान किराना के पास 970 मिलियन डाॅलर की संपत्ति है। वो इंडोनेशिया में अमीरों की सूची में 33वें स्थान पर हैं। जबकि २2015 से उनकी संपत्ति में कमी भी आर्इ है। 2015 में उनकी संपत्ति में 1.9 बिलियन डाॅलर थी। जो 2016 में 1.5 बिलियन रह गर्इ। 2017 में उनकी बिलियन के आंकड़े से नीचे आ गर्इ। ताज्जुब की बात तो ये है कि रुश्दी किराना के बारे में काफी ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर मौजूद हैं। लेकिन कुस्नान किराना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं है। यहां तक कि उनकी फाेटोग्राफ भी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।