कॉर्पोरेट वर्ल्ड

बुक करने से पहले पता करें, आपका टिकट कंफर्म होगा या नहीं

एक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है जिसके जरिए आप टिकट बुक करने से पहले यह जान पाएंगे की टिकट कंफर्म होने की संभावना है की नहीं
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 3:51 PM IST
Railway

नई दिल्ली। आपके साथ कई बार ऐसा होता है कि आप टे्रन टिकट बुक तो कर लेते हैं लेकिन आपको पता नहीं होता की आपका टिकट बुक होगा की नहीं। कई बार तो ऐसा होता है कि आपका टिकट कंफर्म भी नहीं होता और इंमरजेंसी में आपको परेशान होकर जाना पड़ता हैं। फेस्टिव सीजन में इसकी मार आपको सबसे अधिक झेलना पड़ता हैं। लेकिन अब आपको इसके लिए ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि रेलवे अब इसकी तैयारी में है कि आपको टिकट बुक करने से पहले ये पता चल जाए कि आपका टिकट कंफर्म होगा की नहीं।


रेलवे लॉन्च करेगा नया ऐप

भारतीय रेलवे एक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है जिसके जरिए आप टिकट बुक करने से पहले यह जान पाएंगे की टिकट कंफर्म होने की संभावना है की नहीं। सूत्रों के मुताबिक, रेल मंत्रालय एक ऐसे ऐप पर काम कर रहा हैै जो लोगों को यह पता लगाने में मदद करेगा की वेटिंग टिकट कंफर्म होगा की नहीं। इसके लिए पिछले 13 सालों के यात्री ऑपरेशन और बुकिंग डेटा की मदद लिया जा रहा है। इसके लिए रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईसी) रेलवे के लिए मिश्रित एप्लकेशन विकसित कर रहा है, जहां उपयोगकर्ता को रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते वक्त टिकट की पुष्टि होने की संभावना के बारे में पहले से ही बता दिया जाएगा। इससे यात्रियोंं का काफी मदद मिल सकता हैं।


रेल मंत्री ने दिया था आईडिया

रेलवे के मुताबिक, सभी श्रेणियों में 10.5 लाख बर्थ लिए प्रतिदिन लगभग 13 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, रेल मंत्री पियूष गोयल ने इस बात पर विचार किया था कि, प्रतीक्षा सूची में होने वाले टिकटों के कंफर्म होने की संभावना का अनुमान लगाया जाना संभव है कि नहीं। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए एक नया ऐप बनाने का निर्णय लिया।

Published on: