मौजूदा समय में एम एस धानी की कुल कमाई की बात करें तो आपको बता दें कि धोनी के पास करीब 710 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में महेन्द्र सिंह धोनी, एक ऐसा नाम जिसका को सानी नहीं है। बड़े-बड़े दिग्गज भी धोनी के क्रिकेट के कायल है। आज धोनी की झोली में क्रिकेट की दुनिया की हर वो उपलब्धि है जो हर क्रिकेटर हासिल करना चाहता है। आज महेन्द्र सिंह धोनी का 37वां जन्मदिन है। आप धोनी के जीवन के बारे में बहुत सी ऐसी बात जानते होंगे जो आपको प्रेरणा देती होगी। लेकिन आज हम धोनी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो निश्चित ही आपकेे भी करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकती है। क्योंकि एम एस धोनी सिर्फ क्रिकेट के ही दिग्गज नहीं है, बल्कि उनमें एक बेहतरीन बिजनेसमैन के भी गुण हैं जिसे जानने के बाद आप भी उनके एंटरप्रेन्योरियल स्किल के कायल हो जाएंगे। फोर्ब्स भी 100 सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में उन्हें शामिल कर चुका है। मौजूदा समय में एम एस धानी की कुल कमाई की बात करें तो आपको बता दें कि धोनी के पास करीब 710 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। तो आइए हम आपके बताते हैं कि आखिर क्या है वो सीक्रेट जो एम एस धोनी को एक बेहतरीन बिजनेसमैन बनाता है।
1. धोनी के पास एक अच्छे और काबिल बिजनेसमैन बनने के कई गुण हैं। धोनी को वर्तमान में जीना पसंद है और वो अतीत या भविष्य के बारे में अधिक चिंता नहीं करते हैं। एक बिजनेसमैन के लिए भी ये सबसे अहम बात होती है कि वो अपने बिजनेस के भविष्य को लेकर पेरशान न हो। अपने बिजनेस के अतीत और भविष्य को लेकर परेशान होने से नहीं बल्कि अपने वर्तमान के बारे मंे सोचने से आपको बिजनेस में सफल होने के अधिक चांस होता है।
2. जीवन और बिजनेस दोनों में एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि आपको रिस्क लेना होता है। आज धोनी पांच कंपनियों से डिवीडेंड के तौर पर कमाई करते हैं जिसमें उनका स्टेक है। उनकी एक कंपनी की निदेशक उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी हैं। यदि वो इन कंपनियों में निवेश करने रिस्क नहीं लेते तो शायद बिजनेस को लेकर उनकी कहानी कुछ और ही होती। आपको बिजनेस में रिस्क लेना चाहिए लेकिन कैलकुलेटेड रिस्क।
3. फील्ड पे तो आप धोनी के लीडरशीप स्किल को जानते ही हैं। कई एनलिस्ट का मानना है कि वो बहुत शांत और ठंडे दिमाग के व्यक्ति हैं। उनके इस क्वालिटी ने उन्हे न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में सबसे सफलतम कप्तान के श्रेणी में लाकर खड़ा किया बल्कि इससे उन्हें अपने बिजनेस को लेकर कई अहम फैसले लेने में भी मदद किया है। आस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान इयान चैपल के मुताबिक धोनी काफी अग्रेसिव और व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले हैं।
4. आप अपने बिजनेस में कई बार इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक रकम कहां से लाया जाए। आपको इस बात की सीख भी धोनी से लेनी चाहिए। उन्होनें जब पहली कंपनी में अपने स्टेक से कमाई की तो उसका एक बड़ा हिस्सा उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगाया। आप भी बिजनेस में होने वाले फायदे को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
5. बिजनेस को लेकर एक बात जो सबको ध्यान में रखनी चाहिए वो ये कि अपने बिजनेस पार्टनर को ध्यान से चुनें। कई लोग अपने बिजनेस पार्टनर के चुनाव को लेकर बड़ी गलतियां कर बैठते है। लेकिन धोनी यहां भी बाजी मारते हुए दिखाई देते हैं। धोनी उन्हीं को आने बिजनेस में साझेदार बनाते हैं जिनपर उनको पूरा भरोसा होता है। जैसे परिवार को कोई सदस्य, बेहद करीबी लोग या कोई खास दोस्त। धोनी की ये अंतिम सीख भी आपको अपने बिजनेस बढ़ाने में बेहद काम आएगी।