
नई दिल्ली। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ खबर आ रही है कि जल्द ही डॉमेस्टिक कुकिंग गैस (PNG) और ऑटो CNG महंगी हो सकती है। सरकार इस पर 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है।
1 अप्रैल से लागू हो सकती हैं नई दरें
आपको बता दें कि यह बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी होगी और नई डॉमेस्टिक गैस पॉलिसी 2014 के मुताबिक होगी। सरकार की इस पॉलिसी में PNG और CNG की दरें हर 6 महीनों पर रिवाइज होती हैं। इन दरों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को खाना बनाने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
CARE रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉमेस्टिक नेचुरल गैस कीमतों में 18 फीसदी तक की अनुमानित बढ़ोत्तरी हो सकती है और यह बढ़ोतरी मैन्युफैक्चरिंग, ट्रैवल, एनर्जी और महंगाई सभी को प्रभावित करेगी। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अप्रैल-सितंबर 2019 के लिए डॉमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमतें मौजूदा 3.36/mmBtu डॉलर से बढ़ाकर लगभग 3.97/mmBtu डॉलर कर दी जाएंगी।
मिल सकता है एक और झटका
सरकार के इस फैसले से सभी उपभोक्ताओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि सरकार गहरे पानी में और हाई प्रेशर हाई टेंपरेचर पर प्रॉड्यूस होने वाली नेचुरल गैस के दामों को भी रिवाइज करने वाली है।
बढ़ सकते हैं इसके भी दाम
इसके साथ ही रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि सरकार इसके अलावा यूरिया और पेट्रोकेमिकल की मैन्युफैक्चरिंग की लागत भी बढ़ा सकती है। यहां नेचुरल गैस फीडस्टॉक के तौर पर इस्तेमाल होती है। साथ ही पावर सेक्टर के प्रॉडयूसर्स और स्पंज आयरन फैक्ट्री वालों को भी नुकसान हो सकता है क्योंकि वहां नेचुरल गैस एनर्जी जनरेशन के लिए इस्तेमाल होती है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर