कॉर्पोरेट वर्ल्ड

मुकेश अंबानी ने लगार्इ लंबी छलांग, अब हैं दुनिया के इस नंबर के रर्इस

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में अंबानी 20वें स्थान से छलांग लगाकर 17वें स्थान पर आ गए है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 11:08 AM IST
Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी ने लगार्इ लंबी छलांग, अब हैं दुनिया के इस नंबर के रर्इस

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की सैलरी तो इस साल नहीं बढ़ी है लेकिन उनके संपत्ति में इजाफा का दौर लगातार जारी है। यही वजह है कि दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेरों की लिस्ट में मुकेश अंबनी की रैंकिंग में सुधार में देखने को मिला। अभी हाल ही खबर आर्इ थी कि अंबानी की सैलरी में इस साल भी कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है। हालांकि उनके कार्यकाल को पांच साल आैर आगे तक बढ़ा दिया गया है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में अंबानी 20वें स्थान से छलांग लगाकर 17वें स्थान पर आ गए है। अंबानी की संपत्ति में बढ़ोतरी का कारण पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरोें में आर्इ तेजी है। शेयर बाजार में रिलांयस की शेयरों से कंपनी के मार्केट वैल्यूएशन में तेजी देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी उछाल

पिछले कुछ दिनाें में रिलायंस के शेयरों में 10 फीसदी तक का उछाल देखा गया है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर प्राइस 1023.50 रुपए प्रति शेयर का रिकाॅर्ड उंचार्इ पर पहुंच गया था आैर इसके साथ ही 1013.85 रुपए प्रति शेयर बंद हो गया। इसी वजह से रिलायंस के बाजार मूल्य में जोरदार तेजी देखने को मिली। बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसर्इ) के मुताबिक फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपए हो गया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति 41.2 अरब डाॅलर हो गर्इ है। जिसके वजह से वो अब दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान से 3 स्थान आैर उपर चढ़कर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


जेफ बेजोसे है काफी पीछे

लेकिन कंपनी के शेयरों में उछाल के बाद भले ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में भले ही उछाल अाया हो लेकिन अभी भी वो दुनिया के सबसे अमीर आैर र्इ-काॅमर्स कंपनी अमेजन के सीर्इआे जेफ बेजोस से काफी पीछे है। फिलहाल जितना मुकेश अंबानी की जितनी संपत्ति है उतनी संपत्ति तो जेफ बेजोस ने पिछले पांच माह में की बना लिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति करीब 142 अरब डाॅलर है जिसमें 2018 के पहले पांच माह में ही 43 अरब डाॅलर का इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर माइक्रोसाॅफ्ट के मालिक बिल गेट्स हैं। वहीं तीसरे स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक आैर बर्कशायर हैथवे के मालिक वाॅरेन बफेट है।

Published on: