कॉर्पोरेट वर्ल्ड

भारत बना मोबाइल डाटा की खपत में विश्व का नंबर एक देश : मुकेश अंबानी

आरआईएल के चेयरमैन ने कहा कि 2020 तक भारत पूरी तरह से 4जी होगा। अंबानी ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर में भारत का भविष्य बेहद शानदार है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 9:01 AM IST
mukesh ambani
मुकेश अंबानी ने कहा भारत बना मोबाइल डाटा की खपत में विश्व का नंबर एक देश

नर्इ दिल्ली। बर्सिलोना में होने वाले वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस की तर्ज पर भारत में शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोलते हुए रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने दुनिया के 2500 प्रतिनिधियों के सामने कहा कि आने वाले समय में फिक्स्ड मोबाइल नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा देश हो जाएगा। उन्होंने सुनील भारती मित्तल आैर कुमार मंगलम बिड़ला के सामने कहा कि वो रिलायंस जियो को हर गांव आैर शहर में लेकर जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा कर्इ नेता मौजूद हैं।

2020 तक देश पूरी तरह से 4जी होगा
इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत देश पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। आरआईएल के चेयरमैन ने कहा कि 2020 तक भारत पूरी तरह से 4जी होगा। अंबानी ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर में भारत का भविष्य बेहद शानदार है। भारत के उद्यमी मोबाइल क्षेत्र के विकास में गजब का योगदान कर रहे हैं। दुनिया में भारत अब सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा उपयोग करने वाला देश बन गया है। इसके पीछे का मुख्य कारण जियो है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत पूरी तरह से 4जी वाला देश होगा।

ये है मुकेश अंबानी की योजना
उन्होंने कहा कि जियो ने कम दाम में हाई क्वालिटी की सर्विस दी है। मुकेश अंबानी ने कहा कि फाइबर नेटवर्क के लिए जियो प्रतिबद्ध है। साथ ही भारत चौथे औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। मुकेश अंबानी ने कहा कि वो जियो गीगा फाइबर के तहत सभी को सहज कनेक्टिविटी देने की योजना बना रहे हैं। जियो देश के आखिरी गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना बना है। जियो ने अपने फोन के साथ भारत के गांवों में डिजिटल ड्राइव ले जाने का लक्ष्य रखा है।

ये दिग्गज रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में टेलीकाॅम इंडस्ट्री के कर्इ दिग्गज मौजूद रहे। इस कौके पर सुनील भारती मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, अरुणा सुंदराजन, रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम 25 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस इवेंट का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया मिलकर कर रहे हैं। इसमें टेलीकॉम इंडस्ट्री के सामने आने वाले गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।

Updated on:
26 Oct 2018, 9:01 AM IST
Published on: