रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया ये अवॉर्ड इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के हाथों दिया दिया
नई दिल्ली। उद्योग जगत का जाना-माना नाम रतन टाटा ( Ratan Tata ), देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने बिजनेस सेंस की वजह से जाने जाते हैं। रतन टाटा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। कॉपोर्रेट जगत में महारथ हासिल करने वाले रतन टाटा को बीते मगंलवार TiECON अवॉर्ड समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्टेज पर एक खास नजारा देखने को मिला। रतन टाटा को ये अवॉर्ड बिजनेस वल्र्ड के नामचीन बिजनेसमैन इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ( Narayana Murthy ) के हाथों दिया गया।
नारायण मूर्ति ने पैर छू कर लिया रतन टाटा का आशीर्वाद
टाटा को पुरस्कार देने के बाद 73 साल के नारायण मूर्ति ने रतन टाटा के पैर छूकर उनसे उनका आशीर्वाद लिया। पैर छूते हुए नारायण मूर्ति और रतन टाटा की तस्वीर रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। बता दें कि कुछ समय पहले रतन टाटा ने अपनी यंग एज की एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की थी। जिसे देख यंगस्टर्स उनके फैन हो गए थे। उनकी तस्वीर को कई लोगों ने पसंद किया।
रतन टाटा ने निवेशकों को दी सलाह
इस समारोह में बिजनेस आइकॉन रतन टाटा ने स्टार्टअप निवेशकों को आगाह करते हुए साफ कहा कि-जो निवेशक पैसा डुबोकर गायब हो जाते हैं उन्हें दूसरा या तीसरा मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये जानकारी भी दी कि बिजनेस धीरे-धीरे कमजोर होते जाएंगे। इसीलिए नए जमाने में इनोवेटिव कंपनियों के यंग फाउंडर आने वाले समय के इंडियन बिजनेस को लीड करेंगे। आपको बता दें कि रतन टाटा समय-समय पर ऐसे निवेश करते रहते हैं जिसके चलते उन्होंने सलाह देते हुए लोगों को पैसा लगाने से पहले पूर्ण जानकारी लेने की चेतावनी दी।