प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर यानी आज जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं।
नई दिल्ली।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर यानी आज जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर रहे हैं। जोधपुर में लगातार मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। हॉलिवुड से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े बड़े सुपरस्टार शादी में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। निक और प्रियंका पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थें। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से सिर्फ उम्र में ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी कई ज्यादा आगे हैं।
इतनी संपत्ति की मालकिन है प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस 25 मिलियन डॉलर यानी 175 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक है। जबकि प्रियंका चोपड़ा 28 मिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। प्रियंका चोपड़ा दुनिया में पावरफुल वुमन में से एक हैं। इनमें से अधिकतर कमाई उनकी फिल्मों से आती है। प्रियंका हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव हैं इसकी वजह से भी उनकी संपत्ति में खासी बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका ने बड़े-बड़े इंटरनेशनल ब्रांड को एंडोर्स करने के साथ-साथ एम्बेसडर भी रही हैं। प्रियंका चोपड़ा लाइफ स्मार्टफोन, पैंटीन और एक शराब कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं। प्रियंका ने क्वांटिको के प्रत्येक सीजन में 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है।
निक जोनस ऐसे करते हैं कमाई
अब बात अगर निक जोनस की जाए तो आपको बता दें कि निक जाने माने सिंगर, म्यूजिशियन और एक एक्टर हैं। अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक का ये घर उनके पेरेन्ट्स का नहीं बल्कि उनका ही खरीदा हुआ है। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक खबर के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है। शादी के बाद दोनों की संयुक्त संपत्ति 300 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगी।