कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अपने मंगेतर से इतनी गरीब है, बॉलीवुड की देसी गर्ल

बॉलीवुड की देसी गर्ल और अपनी अदा से हॉलीवुड में भी धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। हाल ही में प्रियंक चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स से सगाई हो चुकी है।

2 min read
अपने मंगेतर से इतनी गरीब है, बॉलीवुड की देसी गर्ल

नर्इ दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल और अपनी अदा से हॉलीवुड में भी धूम मचा रही प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। हाल ही में प्रियंक चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स से सगाई हो चुकी है। सगाई की खबर खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से सगाई की तस्वीरे भी साझा की। अभी हाल में मीडिया में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका निक जोन्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। फिर बाद में प्रियंका निक को भी भारत में लेकर आर्इं थीं। भारत ही नहीं बल्कि विदेश मीडिया में भी प्रियंका और निक के संबंधों के बारे में खूब चर्चा हो रही है। आज के दौर में प्रियंका को मोटी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स की संपत्ति के मुकाबले प्रियंका करीब ढ़ार्इ गुना गरीब हैं।


इतनी है निक जोन्स की कमाई
निक जोन्स 16 सिंतबर 1992 को अमरीका में जन्में हैं और वो एक फेमस सिंगर हैं। इसके लिए वो करोड़ों रुपयों की फीस लेते हैं। सिंगर होने के आलावा निक सॉन्ग राइटर, एक्टर और रिकॉर्डर और प्रोड्यूसर भी हैं। निक ने महल 7 साल की उम्र में ही थिएटर में काम करना शुरु कर दिया था। साल 2002 में अपने पहला गाना लिखने के बाद निक जोन्स को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। जिसके बाद वो अपने भाइयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स बैन्ड बनाया। इस बैंड को डिज्नी चैनल पर अपियरेंस के बाद काफी लोकप्रियता मिली। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। निक की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (171 करोड़ रुपये) है। उनके पास महंगी गाड़ियों से लेकर अमरीका के सबसे महंगे जगहों पर घर तक हैं।

ये भी पढ़ें

अगर आप भी करते हैं अपनी बहन से प्यार तो 1400 रुपए में बना सकते हैं उसे करोड़पति

अपने मेकअप पर ही इतने रुपये खर्च कर देती हैं प्रियंका
झारखंड (बिहार) के जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा के पिता एक इंडियन आर्मी में थे जिसके वजह से उन्हें भारत के कर्इ शहरों में रहने को मिला। पियंका यूनिसेफ की अंबेसडर भी हैं। आज प्रियंका उन सभी लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं जो कड़ी मेहनत के दम पर करोड़ो रुपये कमाना चाहती हैं। क्वांटिको शो में काम करने के बाद प्रियंका भारत से लेकर विदेशी के बीच काफी चर्चाओं में रही हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के पास 11 मिलियन (74.8 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। इस हिसाब से देखें तो प्रियंका की कुल कमार्इ निक जोन्स से करीब ढ़ार्इ गुना कम हैं। मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक प्रियंका एक माह में करीब 80,000 रुपये अपनी त्वचा और मेकअप प्रोडक्ट्स पर खर्च करती है। वहीं उनके स्किनकेयर समेत अन्य देखभाल पर करीब 42,000 रुपये प्रति माह खर्च होता है। वहीं उनके मेकअप और बालों पर करीब 34,800 रुपये खर्च करती हैं।

ये भी पढ़ें

एयरटेल, जियो, वोडाफोन, आइडिया और BSNL ऐसे करने जा रही हैं केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद
Published on:
19 Aug 2018 09:56 am
Also Read
View All