कॉर्पोरेट वर्ल्ड

PNB Scam में नीरव मोदी की पत्नी पर कसा शिकंजा, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट। पीएमएलए के न्यायधीश एमएमस आजमी ने जारी किया गैर-जमानती वारंटी। अंतर्राष्ट्रीय बैंक अकाउंट के माध्यम से 3 करोड़ रुपए किया ट्रांसफर।
2 min read
NIrav Modi and His Wife Ami Modi
PNB Scam में नीरव मोदी की पत्नी पर कसा शिकंजा, जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के न्यायधीश एमएस आजमी ने यह वारंट जारी किया है। एमएस आजमी ने यह वारंट 48 वर्षीय नीरव मोदी व अन्य आरेपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए किया है।


अंतर्राष्ट्रीय बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किया 3 करोड़ रुपए

वित्तीय फ्रॉड मामलों की जांच करने वाली एजेेंसी ने आरोप लगाया है कि एमी मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बैंक अकाउंट के माध्यम से 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया है। एजेंसी को इस बात को आशंका है कि यह लेनदेन पीएनबी फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। ईडी ने कहा है कि इस फंड का इस्तेमाल न्यू यॉर्क सेंट्रल पार्क में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किया गया है।


जांज एजेंसी ने एमी के खिलाफ एकत्र की जानकारी

एजेंसी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा कि उसने इस केस में अब तक जब्ती से संबंधित अतिरिक्त सबूत एकत्र किया है। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस फ्रॉड मामले में एमी मोदी की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाया है, साथ ही उनके द्वारा फंड ट्रांसफर के बारे में जानकारी एकत्र किया है। गौरतलब है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई माह में चार्जशीट दर्ज किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, नीरव मोदी व उसका मामा मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के माध्यम से पीएनबी में 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इसके लिए फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग्स की मदद ली गई थी।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Updated on:
15 Mar 2019 08:19 pm
Published on:
15 Mar 2019 08:08 pm