कॉर्पोरेट वर्ल्ड

‘दुनिया की मौद्रिक नीति सख्‍त होने के बाद भी नहीं आएगी वैश्विक मंदी’

प्रभुदास लीलाधर (पीएल) द्वारा आयोजित नेशनल प्रोग्रेस पार्टनर मीट 2018 में कही। इस इवेंट का थीम पीएल 2.0 डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन था।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 1:37 PM IST
Meet
PL Meet

नई दिल्‍ली। भले ही दुनिया भर के देशों ने अपनी मौद्रिक नीतियों को थोड़ा सख्‍त कर लिया हो, उसके बाद भी ऐसा नहीं मानना चाहिए कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में किसी तरह की कोई मंदी आएगी। यह बात कैपिटल इंटरनेशनल ग्रुप के पूर्व ग्लोबल स्ट्रैटिजिस्ट और ईएम एडवाइजर के संस्‍थापक जितेंद्र पंजाबी ने कही। वह प्रभुदास लीलाधर (पीएल) द्वारा आयोजित नेशनल प्रोग्रेस पार्टनर मीट 2018 में कही। इस इवेंट का थीम पीएल 2.0 डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन था। इस इवेंट में 300 से अधिक पीएल प्रोग्रेस पार्टनर्स (फ्रेंचाइजी) और देश से कई लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए।


मार्केट पर सभी की अलग-अलग राय
इस मौके पर मेकिंग सेंस ऑफ द मार्केट्स नाम से एक विचार गोष्‍टी का आयोजन किया गया। गोष्‍ठी में पैनल का मानना है कि कई तिमाहियों के इंतजार के बाद कमाई की वृद्धि वापस आ जाएगी और भारतीय कॉर्पोरेट का मुनाफा देश के सकल घरेलू उत्पाद का 3.8 फीसदी पर है, जो एक दशक का निचला स्तर है। वैश्विक स्तर पर होने वाले अस्थिरता और चुनाव के परिणाम के बाद अब और फिर परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। लार्सन एंड टुब्रो के इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ अरर्णोब मोंडल ने कहा कि इंफ्रा सेक्टर में इस समय गलाकाट प्रतियोगिता इस समय नहीं है। इसके साथ ही कमजोर खिलाड़ियों बाजार से बाहर हो रहे हैं।

पीएल निवेशकों को दी जानकारी
इससे पहले दिन में अमिषा वोरा ने पीएल की नई निवेशक शिक्षा पहल "पीएल अकादमी" के साथ-साथ प्रसिद्ध ट्रेनर रोनक मोन्द्रा के साथ पीएल के मोबाइल एप के जरिए निवेशक कैसे लाभ कमा सकते हैं, इसके बारे में दर्शकों को बताया। पीएल अकादमी आंतरिक प्रशिक्षण सह प्रमाणन कार्यक्रमों पर केंद्रित है जो पीएल के प्रगति भागीदारों और कर्मचारियों की समान क्षमता को बढ़ाने के लिए लक्ष्‍य रखा गया है। इसके अलावा अमिषा वोरा ने बिजनेस मैनेजमेंट के लिए इनोवेटिव टूल्‍स लॉन्‍च किया। यह टूल पीएल पार्टनर्स के लिए ऑनलाइन के साथ मोबाइल पर भी उपलब्‍ध होगा। इसके जरिए पार्टनर्स अपने क्‍लाइंट को विशिष्‍ट सलाह मुहैया करा पाएंगे।

Published on: