कॉर्पोरेट वर्ल्ड

संकट के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज से रिटायर राजनयिक रंजन मथाई ने दिया इस्तीफा

जेट एयरवेज से रिटायर राजनयिक रंजन मथाई ने इस्तीफा दे दिया है। मथाई जेट एयरवेज के बोर्ड में बतौर स्वतंत्र निदेशक कार्यरत थे।
less than 1 minute read
Ranjan Mathai
संकट के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज से रिटायर राजनयिक रंजन मथाई ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। संकट से घिरी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने बयान जारी कर एक अहम जानकारी दी।जेट एयरवेज से रिटायर राजनयिक रंजन मथाई ने इस्तीफा दे दिया है। मथाई जेट एयरवेज के बोर्ड में बतौर स्वतंत्र निदेशक कार्यरत थे। इससे पहले मथाई पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं। बता दें मथाई जेट एयरवेज के इस पद को छोड़ने वाले दूसरे स्वतंत्र निदेशक हैं। दो सप्ताह पहले विक्रम सिंह मेहता ने भी एयरवेज के बोर्ड से इस्तीफा दिया था।

कंपनी ने बताया कि, मथाई ने अपने पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धताओं के कारण यह कदम उठाया है। वह पिछले साल कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे।

रंजन मथाई का बयान

मथाई का कहना है कि अब मुझे जेट एयरवेज के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है इसलिए मैंने बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

संकट के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज

दरअसल पिछले कुछ समय से तेल के दाम और कर्ज से घिरी जेट एयरवेज लगातार संकट के दौर से गुजर रही है। पैसा जुटाने के लिए जेट एयरवेज ने कई निवेशकों से बात भी की है।

Published on:
23 Nov 2018 12:39 pm