
नई दिल्ली। आज के समय में हर किसी के पास एटीएम कार्ड होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस एटीएम कार्ड पर आपको इंश्योरेंस भी मिलता है। अगर नहीं तो आप भी जान लीजिए क्योंकि बैंक हमें एटीएम कार्ड पर इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से लोग इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पाते हैं।
rupay कार्ड पर मिलता है इंश्योरेंस
आज हम आपको बताते हैं कि सरकार की ओर से लोगों में को दिए गए रुपे (RuPay) कार्ड से आप न सिर्फ पैसे निकाल सकते हैं, बल्कि आपको इस कार्ड पर इंश्योरेंस की भी सुविधा मिलती है। बैंकों की ओर से इस कार्ड पर 2 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस दिया जाता है।
फ्री में मिलता है ये एटीएम कार्ड
आपको बता दें कि भारत में डेवलप किए गए रुपे कार्ड पर 2 लाख रुपए का फ्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है और बैंक अकाउंट खुलवाने पर यह कार्ड आपको फ्री में मिलता है। रुपे कार्ड धारक की एक्सीडेंट से मृत्यु होने या स्थायी विकलांग होने पर बैंक की ओर से यह इंश्योरेंस दिया जाता है।
मिलता है इतना इंश्योरेंस
अगर आपके पास रुपे क्लासिक कॉर्ड है तो आपको 1 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है और वहीं अगर आप प्लैटिनम कार्ड होल्डर्स हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। आपको बता दें कि यह एक्सीडेंटल इंश्योरेंस है।
इंश्योरेंस के लिए ये हैं शर्तें
यह इंश्योरेंस आपको कुछ शर्तों पर मिलता है। अगर कार्ड होल्डर की एक्सीडेंट की वजह से मौत हो जाती है या उसके शरीर के अंग काम नहीं कर रहा है तो आपको 1 से 2 लाख रुपए मिल जाएंगे, लेकिन नॉर्मल डेथ की कंडीशन में आपको किसी भी तरह का इंश्योरेंस नहीं मिलता है। आपको बता दें कि रुपे कार्ड 15 तरह के कार्ड जारी करता है, जिसमें तीन क्रेडिट कार्ड, छह डेबिट कार्ड, एक ग्लोबल कार्ड, चार प्रीपेड कार्ड और एक कांटेक्टलेस कार्ड शामिल है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर