कॉर्पोरेट वर्ल्ड

चौथी तिमाही में एसबीआई को 7718 करोड़ रुपए का घाटा

एसबीआई को बीते चौथी तिमाही में 7718 करोड़ रुपए घाटा हुआ है।
less than 1 minute read
May 22, 2018
SBI
चौथी तिमाही में एसबीआई को 7718 करोड़ रुपए का घाटा

नई दिल्‍ली। जहां एक ओर देश के कई बैंक एनपीए के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के बैंकिंग सेक्‍टर में एक ओर बुरी खबर आ जुड़ी है। देश के सबसे बड़े बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया को बड़ा घाटा हुआ है। ये खबर तब आई है जब पीएनबी और आईआईसीआई जैसे बैंक घोटालों की जद में आए हुए हैं और भारी नुकसान के दौर से गुजर रहे हैं। आपको बता दें कि देश कई लाख करोड़ रुपए के एनपीए के बोझ से दबा हुआ है।

7718 करोड़ रुपए का नुकसान
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। जिसमें एसबीआई को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नतीजों की मानें तो एसबीआई को बीते चौथी तिमाही में 7718 करोड़ रुपए घाटा हुआ है। जानकारों की मानें तो देश के बड़े बैंक को 7 हजार करोड़ से अधिक घाटा बड़ा नुकसान है। इससे देश बैंकिंग सेक्‍टर को बड़ा झटका है। एसबीआई को इससे पहले इनता बड़ा नुकसान कभी नहीं हुआ है।

कनिष्‍क ने लगाया चूना
इससे पहले मार्च में खबर आई थी कनिष्‍क ज्‍वेलर्स पर एसबीआई की ओर से 14 बैंकों के 8 करोड़ रुपए से अधिक लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें एसबीआई के कई करोड़ रुपए फंसे होने की खबर भी सामने आई थी। जिसके बाद से एसबीआई का एनपीए भी काफी बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो इस तरह की खबरों ने भी एसबीआई को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Published on:
22 May 2018 02:59 pm