कॉर्पोरेट वर्ल्ड

अनिल अंबानी की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, चाइनीज बैंकों ने दर्ज किया मुकदमा

47,600 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के कारण अनिल अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज 2012 में अनिल अंबानी को बैंकों ने लिया था लोन
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 2:47 PM IST
anil ambani

नई दिल्ली।अनिल अंबानी ( Anil Ambani ) की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। चाइना के तीन बैंकों ने अनिल अंबानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। चाइनीज बैंकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अनिल अंबानी ने 680 मिलियन डॉलर (करीब 47,600 करोड़) रुपए का कर्ज नहीं चुकाया है। इसी के खिलाफ लंदन की अदालत में केस दर्ज किया गया है।


इन बैंकों ने दर्ज किया मुकदमा

आपको बता दें कि इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (ICBC), चाइना डिवेलपमेंट बैंक और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ चाइना ने साल 2012 में अनिल अंबानी की कंपनी को 925.20 मिलियन डॉलर (करीब 64,750 करोड़ रुपए) का लोन दिया था, जिसे अंबानी ने अपनी पर्सनल गारंटी पर लिया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।


डिफॉल्ट घोषित हुई कंपनी

लोन लेते समय अनिल अंबानी ने बैंकों से कहा था कि वह इस लोन की पर्सनल गारंटी लेते हैं, लेकिन कंपनी के डिफॉल्ट घोषित हो जाने के बाद बैंकों ने कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। इस मामले पर बोलते हुए अनिल अंबानी ने कहा कि उन्होंने कभी भी निजी संपत्ति को गारंटी के रुप में नहीं रखा। इसके साथ ही उनको पर्सनल कंफर्ट लेटर देने की बात भी कही गई थी।


मुकेश अंबानी ने की थी मदद

आपको बता दें कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशन्स लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रही है। कुछ समय पहले एरिक्सन ने भी कंपनी पर केस कर दिया था। इस केस से छुटकारा पाने के लिए मुकेश अंबानी ने अपने भाई की मदद की थी और उनके कर्ज का भुगतान किया था।


बैंक ने दर्ज किया केस

इस समय अंबानी ग्रुप पर कर्ज का बोझ बहुत ही बढ़ गया है। इन सभी परेशानियों के बीच चाइनीज बैंक ने भी कंपनी पर लंदन में केस कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तक रिलायंस ग्रुप पर 13.2 अरब डॉलर (करीब 93 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज है।

Updated on:
9 Nov 2019, 2:47 PM IST
Published on: