कॉर्पोरेट वर्ल्ड

दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पास नहीं है मोबाइल, एक पहनता है मात्र 700 रुपए की घड़ी

अमीरों की इन कंजूसी के बारे में न्यूज फॉर मनी ने हाल ही में बताया है, जिसमें वाॅरेन बफे, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग जैसे अमीर लोगों के बारे में बताया गया है।

2 min read
दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पास नहीं है मोबाइल, एक पहनता है मात्र 700 रुपए की घडी

नर्इ दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सक्सेस स्टोरीज तो आपने काफी पढ़ी होंगी। साथ ही यह भी पढ़ा होगा कि उनकी लाइफ कितनी हैपनिंग है। उनके सक्सेस मंत्रा क्या-क्या हैं। लेकिन आज हम आपको उन अमीरों की कंजूसी के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार की वाॅरेन बफे का डेली का एक्सपेंडीचर काॅलेज गोइंग स्टूडेंट्स से भी कम है। आज जो यूथ 700 रुपए की घड़ी देखना भी पंसद नहीं करता है वो घड़ी बिल गेट्स बड़ी ही शान से पहनते हैं। अमीरों की इन कंजूसी के बारे में न्यूज फॉर मनी ने हाल ही में बताया है। आइए आपको भी बताते हैं…

यह हरकतें मार्क की कंजूसी को करती हैं बयान
हाल ही में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 13 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति रखने वाले मार्क जुकरबर्ग कितने बड़े कंजूस है वो उनके वाॅर्डराेब को देखकर ही पता चल जाता है। आप उन्हें सिर्फ मामूली जींस और टीशर्ट देखते होंगे। हैरानी की बात तो तब देखने को मिली जब वो शादी के बाद अपनी पत्नी को मैकडॉनल्ड लेकर गए थे। साल 2012 में अपनी शादी के वक्त मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी को केवल 25,000 डॉलर की एक रूबी वेडिंग रिंग गिफ्ट की थी। जबकि उस वक्त मार्क 19 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के मालिक थे।

मात्र 700 रुपए की घड़ी पहनते हैं बिल गेट्स
दुनिया में सबसे ज्यादा अमीरों की सूची में शामिल बिल गेट्स 10 डॉलर यानी 687 रुपए की घड़ी पहनते हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि वो कितनी महंगी घड़ी पहन सकते हैं। साथ ही वह बाल कटवाने पर मात्र 7 डॉलर यानी 480 रुपए से ज्यादा खर्च नहीं करते हैं।

दिनभर में मात्र 218 रुपए खर्च करते हैं वाॅरेन बफे
वॉरेन बफे के पास 4.9 लाख करोड़ रुपए की दौलत है। इतना रईस होने के बावजूद उनके पास कोई भी महंगी कार नहीं है। वह हर सुबह अपना नाश्ता मैकडॉनल्ड से खरीदते हैं। उनके इन्वेस्टर कहते हैं कि वह रोजाना 3.17 डॉलर यानी करीब 218 रुपए से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते। इस टाइम में भी वह अपने पास मोबाइल फोन और कंप्यूटर नहीं रखते।

बाहर का खाना पसंद नहीं करते हैं कार्लोस हेलु
मेक्सिको की सबसे अमीर हस्ती और इन्वेस्टर कार्लोस हेलु 3.4 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इतने अमीर होने के बाद भी वो पुरानी कार चलाते हैं और साल 1958 से अपने पुराने घर में रह रहे हैं। वह घर से बाहर कभी भी खाना पसंद नहीं करते, बल्कि वह आम तौर पर अपने परिवार के साथ ही खाना खाते हैं।

ये भी पढ़ें

विजय माल्या से वसूली को लेकर बैंकों को लग सकता है झटका, नया कानून बनेगा अड़ंगा
Updated on:
09 Jul 2018 02:02 pm
Published on:
09 Jul 2018 01:59 pm
Also Read
View All