टेक्नोलॉजी

AC खरीदने से पहले जरूर पढ़ें! एक छोटी सी गलती गर्मियों में बड़ा नुकसान कर सकती है, यह गाइड जरूर पढ़ लें

AC Guide : गर्मी आने से पहले एक फैसला आपकी राहत या परेशानी तय कर सकता है। AC लेने से पहले ये बात जान ली तो बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।
2 min read
Feb 23, 2026
AC Buying Guide For Room
AC Buying Guide For Room| Image Source: ChatGpt

AC Buying Guide: सर्दियों का मौसम धीरे धीरे अब खत्म होने लगा हैं। गर्मियां शुरू होते ही AC की मांग तेजी से बढ़ जाती है। कई लोग बिना पूरी जानकारी के एयर कंडीशनर खरीद लेते हैं और बाद में पछताते हैं। कई बार AC या तो कम ठंडा करता है या बिजली का बिल ज्यादा आता है। अगर आप भी नया AC लेने की सोच रहे हैं, तो पहले यह गाइड जरूर पढ़ लें।

AC By Room Size: कितना टन AC लें?

AC की क्षमता टन में मापी जाती है। सही टन का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

  • 100–120 स्क्वायर फुट कमरा- 1 टन AC
  • 120–180 स्क्वायर फुट कमरा- 1.5 टन AC
  • 180–250 स्क्वायर फुट कमरा- 2 टन AC

अगर कमरा ऐसे बना हुआ है की कमरे पर धूप ज्यादा पड़ती है या ऊंची छत है, तो थोड़ा ज्यादा टन का AC लेना आपके लिए बेहतर हो सकता है। गलत टन लेने से या तो ठंडक कम मिलेगी या बिजली ज्यादा खर्च होगी।

AC Star Rating: क्यों जरूरी है?

  • AC पर लगी स्टार रेटिंग उसकी बिजली बचत क्षमता बताती है। यह स्टार रेटिंग 1 से 5 के बीच होती है।
  • 5 स्टार AC कम बिजली खपत करता है।
  • 3 स्टार AC थोड़ा ज्यादा बिजली ले सकता है।
  • रोज 6–8 घंटे AC चलाते हैं, तो 5 स्टार मॉडल फायदेमंद रहता है।

Inverter AC OR Normal AC: कौन सा लें?

आजकल ज्यादातर लोग इन्वर्टर AC चुनते हैं क्योंकि यह शांत और किफायती माना जाता है।
Inverter AC: इसकी खास बात यह है की ये कमरे के तापमान के हिसाब से स्पीड कम-ज्यादा करता है। इससे बिजली की बचत होती है। बार-बार ऑन ऑफ करने की परेशानी नहीं रहती।
Non-Inverter AC: यह अपनी तय स्पीड पर चलता है जिसे आप रिमोट से कंट्रोल करते है। ये बिजली जाने पर ऑफ हो जाता है इसलिए इसमें बार-बार ऑन ऑफ की समस्या रहती है। जिससे बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है।

AC Coil: कॉपर या एल्यूमिनियम कॉइल?

एल्यूमिनियम कॉइल की तुलना में कॉपर कॉइल बेहतर मानी जाती है। क्योंकी-

  • कॉपर कॉइल जल्दी ठंडा करती है।
  • कॉपर कॉइल टिकाऊ होती है।
  • कॉपर कॉइल की मरम्मत आसान होती है

AC Features: जरूरी फीचर्स क्या देखें?

  • डस्ट फिल्टर
  • एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
  • स्लीप मोड
  • टाइमर
  • ऑटो क्लीन फीचर

लेकिन सिर्फ फीचर्स देखकर AC न खरीदें, जरूरत के हिसाब से चुनें।

AC Electricity Bill: बिजली बिल कैसे कम रखें?

  • तापमान 24–26 डिग्री पर रखें
  • कमरे को बंद रखकर AC चलाएं
  • अपने AC की समय-समय पर सर्विस कराएं

AC खरीदते समय ब्रांड से ज्यादा जरूरी है सही टन, सही स्टार रेटिंग और सही तकनीक चुनना। अगर आप कमरे के साइज और बिजली खपत को ध्यान में रखकर फैसला करेंगे, तो गर्मियों में राहत भी मिलेगी और बिल भी कंट्रोल में रहेगा।

Published on:
23 Feb 2026 05:09 pm