30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं एमी के 'वैलेट की' चिप लगे हाथ से कार को नियंत्रित करने का वीडियो। कार की माइक्रोचिप को अपने हाथ में लगवाने के लिए उन्हें पूरे एक साल तक अनुसंधान और इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद बॉडी मोडिफिकेशन टैटू विशेषज्ञ ने उनके दांए हाथ में इस चिप को लगाया था।

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla Car) की कारें बेहद उच्च तकनीकों से लैस होती हैं, जिन्हें नियंत्रित करना सामान्य कार चलाने जितना आसान नहीं है। ऐसी ही एक कार है टेस्ला मॉडल-3 (Tesla Model 3) जो बीते साल लॉन्च हुई है। इस कार को चार पहियों पर चलने वाले कम्प्यूटर की संज्ञा दी गई है। हाल ही इस कार को खरीदने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर एमी डैंसबाय ने कार पर ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण पाने के लिए कार की 'वैलेट की' (wallet key) को अपनी दायीं कलाई में इम्प्लांट करवा लिया है। ताकि वे हमेशा इस कार से जुड़ा हुआ महसूस करें।
शुरू में लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया लेकिन उन्होंने ऐसा करने की ठान ली थी। एक साल तक मेडिकल जांच और दर्जनों अनुसंधान के बाद उन्होंने इसे प्रत्यारोपित करवाने का सोचा। एमी ने अपने बांए हाथ में पहले ही आरएफआईडी, चिप प्रत्योरोपित करवा रखा है जो उन्हें उनके पर्सनल कम्प्यूटर और घर का मुख्य दरवाजा खोलने में मदद करते हैं। लेकिन डॉक्टर्स ने इसे करने से मना कर दिया। इसके बाद एमी ने एक टैटू विशेषज्ञ से संपर्क किया जो बॉडी मोडिफिकेशन में माहिर था। उसने कार की चिप को एक खास सूई के जरिए उनके दांए हाथ के नीचे प्रत्योरोपित कर दिया। अब एमी अपनी कार को इस चिप के जरिए सिर्फ हाथों से संचालित करने में सक्षम हैं। कार को नियंत्रित करते हुए उनके वीडियो को इंटरनेट पर 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।