टेक्नोलॉजी

गूगल प्ले स्टोर पर करें अब गाने डाउनलोड, ये है तरीका

अब अाप बिना किसी एप के ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन में म्यूजिक डाउनलोड कर सकेंगे। गूगल के प्ले म्यूजिक से एेसा संभव होगा। गूगल ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। अब गूगल प्ले स्टोर से सीधे आप एप जैसे ही गाने डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन यह जरूर है कि इसमें हर गाना डाउनलोड […]

less than 1 minute read
Sep 29, 2016
google play
google play

अब अाप बिना किसी एप के ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन में म्यूजिक डाउनलोड कर सकेंगे। गूगल के प्ले म्यूजिक से एेसा संभव होगा। गूगल ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। अब गूगल प्ले स्टोर से सीधे आप एप जैसे ही गाने डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन यह जरूर है कि इसमें हर गाना डाउनलोड करने के लिए आपको उसका चार्ज देना होगा।

इस नई सर्विस के साथ ही अब गूगल दूसरे म्यूजिक एप जैसे गाना डॉट कॉम, विंक म्यूजिक और सावने से टक्कर लेगा। हालांकि अभी भाारत में गूगल प्ले के जरिए म्यूजिक स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा। मंगलवार को गूगल ने भारत में गूगल फॉर इंडिया इवेंट आयोजित किया था।

इस दौरान कंपनी ने भारत के लिए खास यूट्यूब गो एप सहित कई खास प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इसमें कई कैटिगरी है जिसके हिसाब से इसकी कीमतें 100 रुपए से लेकर 200 रुपए तक हैं। गाने खरीदने से पहले प्रीव्यू का भी ऑप्शन है ताकि आप गाने की क्वॉलिटी समझ सकें।

डाउनलोड का तरीका गूगल प्ले स्टोर को पहले अपडेट कर लें। इसे ऑपन करें और ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करें। यहां आपको आपके अकाउंट से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

इसी लाइन में एक नया ऑप्शन म्यूजिक दिखेगा यहां क्लिक करें और आपके सामने गाने की लिस्ट होगी। अगर आपको खरीदना है तो आपको उसकी एवज में फीस चुकानी होगी। जिसे आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए दे सकते हैं।

Published on:
29 Sept 2016 05:27 pm