टेक्नोलॉजी

कृत्रिम बुद्धिमत्ता: दक्षिण कोरिया में एआइ न्यूज एंकर सुनाएगी लोगों को खबरें

इससे पहले चीन में भी एक न्यूज चैनल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित रोबोटिक न्यूज एंकर नियुक्त कर चुका है

2 min read
Dec 05, 2020
कृत्रिम बुद्धिमत्ता: दक्षिण कोरिया में एआइ न्यूज एंकर सुनाएगी लोगों को खबरें
कृत्रिम बुद्धिमत्ता: दक्षिण कोरिया में एआइ न्यूज एंकर सुनाएगी लोगों को खबरें

दक्षिण कोरिया (south korea) ने हाल ही में देश के पहले एआइ न्यूज एंकर (AI News Anchor) की शुरुआत की है। इस 'रोबोटिक' न्यूज एंकर को किसी अन्य न्यूज एंकर की ही तरह लाइव बुलेटिन में खबरें पढऩे का काम सौंपा गया है। यानी अब स्टूडियो में बैठे न्यूज एंकर्स के लिए भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने चुनौती पेश कर दी है। इस एआइ एंकर को एक दक्षिण कोरियाइ महिला न्यूज एंकर किम जू-हा की हूबहू नकल माना जा रहा है। यह रोबो न्यूज एंकर किम जू-हा की पूरी शख्सियत, चेहरे के हाव-भाव यहां तक की उनकी आवाज की भी जस की तस नकल करने में सक्षम है। वह एक तरह से किम की क्लोन ही प्रतीत होती है।

दिन में चार बार,मुख्य समाचार
एआइ 'किम' अब दिन में चार बार एक दक्षिण कोरियाइ ऑनलाइन न्यूज चैनल MBN पर प्रमुख समाचारों के साथ प्रस्तुत होती हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि किसी देश में मुख्यधारा के समाचार चैनलों में कोई रोबोट प्रस्तुति दे। इससे पहले चीन में दुनिया के पहले पुरुष न्यूज एंकर 'शिन्हुआ' (Male News Anchor Xinhua) को यह जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

और भी हैं एआई न्यूज़ एंकर
चीन के शिन्हुआ न्यूज एजेंसी में देश की अग्रणी इंटरनेट एजेंसी सोगू के साथ साझेदारी में सोगो सर्च इंजन की मदद से 'शिन्हुआ' सुर्खियां बताने का काम करता है। इसके बाद चीन ने ही दुनिया की पहली महिला एआइ न्यूज एंकर 'झिन झियाओमेंग' को भी प्रस्तुत किया था। चीन एक 3डी एआइ न्यूज एंकर भी लॉन्च कर चुका है। सोगू एजेंसी रूस के लिए भी फीमेल एआइ न्यूज एंकर विकसित कर चुका है। 'शिन्हुआ' फरवरी, 2020 से लेकर अब तक करीब 3400 रिपोर्ट्स प्रस्ततुत कर चुका है। इतनी खबरों को पढ़ने में शिन्हुआ को लगभग 10 हजार मिनट्स का समय लगा है। एक सामान्य न्यूज एंकर के लिए यह कर पाना आसान नहीं है।

Published on:
05 Dec 2020 04:48 pm